Akhilesh Yadav JPNC Lucknow Jai Prakash Narayan Jayanti: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज 8 फीट का गेंद फांदकर जेपीएनआईसी सेंटर के अंदर घुसे और जेपी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आज देश के प्रमुख समाज वादी नेताओं में से एक जयप्रकाश नारायण का जन्म दिन हैं। इस अवसर पर सपा प्रमुख गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी सेंटर में मार्ल्यापण के लिए जाना चाहते थे। लेकिन एलडीए ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इस दौरान भारी संख्या में वहां कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर राजधानी लखनऊ में भी उनके श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर बवाल शुरू हो गया है।
धरने पर बैठे सपा समर्थक
जेपीएनआईसी सेंटर के मुख्य गेट पर ताला होने से नाराज सपा समर्थक गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। सपा प्रमुख को श्रद्धांजलि देने के लिए अंदर जाना था। लेकिन उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार एलडीए ने मेन गेट ताला जड़ दिया था। वहीं सपा समर्थकों के धरने को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
गेट पर लगा दिया था ताला
सपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने की अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसके लिए अनुमति मांगी थी। सपा के नेशनल सेक्रेटरी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्होंने एलडीए को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जेपी की जयंती पर मार्ल्यापण करना था। वहीं एलडीए ने सुरक्षा का हवाला देते हुए गेट पर ताला लगा दिया था। फिलहाल सपा के कार्यकर्ता गेट पर धरना देकर बैठे हैं। बता दें कि जेपीएनआईसी गोमती नगर के विपिन खंड में स्थित है।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
9 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
9 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
10 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines