50 के हुए अखिलेश यादव: सीएम योगी और मायावती ने दी बर्थडे की बधाई, उठी PM बनाने की मांग

Akhilesh Yadav 50th Birthday, Yogi Adityanath, Mayawati, Uttar Pradesh, Samajwadi Party

Akhilesh Yadav Birthday

विज्ञापन

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव शनिवार को 50 साल के हो गए। वे आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने अपने नेता के 50वें बर्थडे पर 50 सेकंड का शीर्षासन किया। वहीं, प्रवक्ता फखरुल हसन ने अखिलेश का अगला प्रधानमंत्री बताया है। लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर उन्होंने भावी पीएम बताते हुए होर्डिंग लगाई है।

विज्ञापन

योगी बोले- प्रभु श्रीराम अच्छी सेहत दें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई संदेश ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि प्रभु श्रीराम से उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने लिखा कि अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें और उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई और उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं।

सपा प्रवक्ता ने किया शीर्षासन, देखिए VIDEO

अखिलेश ने दिया PDA फार्मूला

अखिलेश यादव 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में बीजेपी के खिलाफ पीडीए फार्मूला दिया है। पीडीए मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक। इन तीनों वर्गों को जोड़ने की वकालत की है। उन्होंने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए सभी दलों को एक साथ आना जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ