अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स में सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चादर पेश की गई। उनकी चादर दिल्ली उर्स कमेटी के चेयरमैन एफ आई इस्माइली व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पेश की गई।
अरविंद केजरीवाल द्वारा भेजी गई चादर का वहां मौजूद जनता ने पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया। (Ajmer Urs 2023) बाद में एफ आई इस्माइली और अन्य कार्यकर्ता पुलिस के घेरे में चादर लेकर दरगाह में प्रवेश हुए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चादर व फूल सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में पेश किए गए।
और पढ़िए – शिवराज का ऐलान- एमपी के मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हर साल मिलेंगे 5 लाख
देश में सामाजिक भाईचारे को मिले बढ़ावा
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पवित्र चादर के साथ संदेश भी भेजा। केजरीवाल ने (Ajmer Urs Kejariwal Offered Chader)अपने संदेश में कहा कि देश भर में सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा मिलना चाहिए, इससे देश मजबूत होता है।
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती ने यही संदेश दिया है। उन्होंने कामना कि की पूरे भारत में रहने वाले लोगों की जिंदगी आसान हो। सरकारें लोगों के लिए काम करें और लोगों की जिंदगी को आसान बनाएं व भारत पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करें।
और पढ़िए – CM हेमंत सोरेन बोले- यह झारखंड है यहां की सरकार जो चाहेगी वही लागू होगा
उपमुख्यमंत्री सहित अन्य की चादर की गई पेश
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की चादर के साथ उप राज्यपाल दिल्ली सरकार, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय व डिविजनल कमिश्नर की ओर से भी चादर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में पेश की गई।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
8 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
12 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
14 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
14 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines