Exclusive: महाराष्ट्र BMC चुनाव में AIMIM ने चौंकाया, असदुद्दीन ओवैसी ने 'इंडिया ब्लॉक' पर बोला हमला

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने कई सीटें अपने नाम कर सभी को हैरान कर दिया. न्यूज 24 के मशहूर एंकर मानक गुप्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला.

AIIMS
विज्ञापन

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं. विधानसभा के बाद अब निकायों में भी बीजेपी और शिंदे गुट ने जीत का परचम लहराया है. बीएमसी में दशकों तक रहे शिवसेना (UBT) के वर्चस्व को भी करारा झटका लगा है. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने कई सीटें अपने नाम कर सभी को हैरान कर दिया. न्यूज 24 के मशहूर एंकर मानक गुप्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला.

असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे लिए छोटी से छोटी कामयाबी भी मायने रखती है. लोकल बॉडी इलेक्शन में 125 सीटों पर जीत पर ओवैसी ने पार्टी मेंबर्स और कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया. ओवैसी ने चुनाव में AIMIM की जीत को कलेक्टिव एफर्ट बताया और कहा कि अब हमपर जिम्मेदारी बढ़ गई है. उन्होंने ये भी उम्मीद जताई की प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से जो वादे किए थे, उन्हें निभाएंगे और वार्ड्स के डेवलपमेंट पर काम करेंगे.

Advertisment

क्या बीजेपी को देंगे समर्थन?


कई निकाय चुनावों में किंगमेंकर की भूमिका मिलने और बीजेपी को सपोर्ट करने की संभावना पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘नहीं… ये नहीं हो सकता ऐसा. हमने साफ कर दिया है कि पॉलिसी मैटर्स के ऊपर, पार्टी के फैसले पर कोई बगैर इजाजत काम नहीं कर सकता. एनडीए को सपोर्ट करने का सवाल ही नहीं खड़ा होता. ऐसे एक मामले में पार्टी एक मेंबर को सस्पेंड भी कर चुकी है. 2014 से लेकर 2025 तक हमने बीजेपी का विरोध किया. जहां पर देश की बात आई, ऑपरेशन सिंदूर की बात आई, हम देश के साथ खड़े रहे.’

‘वोट चोरी’ पर बोले AIMIM चीफ


विपक्ष द्वाला लगाए जाने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बोलते हुए AIMIM चीफ ने कहा, ‘महाराष्ट्र में हमारी नजर में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया, ना ही पार्टी के जिम्मेदारों को ऐसा कुछ संकेत मिला. वोटर लिस्ट में मैं करीब से पार्टी मेंबर्स के साथ टच में था, ये देखने के लिए क्या किसी वोटर के जान बूझकर नाम काटे गए. लेकिन हमें ऐसा कुछ नजर नहीं आया.’

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन पर बोला हमला


इंडिया गठबंधन के लगाए गए ‘बीजेपी की बी टीम’ के आरोपों पर जवाबी हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा, मुझे अभी भी ‘बीजेपी की B’ कहा जाता है. चुनाव प्रचार में बोलते गए मेरे बारे में… मैं खामोश था कि शायद इनका दिमाग ठिकाने पर आएगा. फिर हमने अपनी जुबान खोलकर उनका पूरा इतिहास बता दिया. इंडिया गठबंधन में शामिल ना करना उनका फैसला है, मैं इसके लिए रो नहीं रहा हूं, ना मैं कोई भीख मांग रहा हूं. जहां हमारी पार्टी होगी हम चुनाव लड़ेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ