हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Agra: पिता के मोबाइल पर भेजा बेटी का अश्लील Video, इसके बाद गब्बर का हुए ये हाल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पिता के होश तब उड़ गए जब उसके मोबाइल फोन पर उसी की बेटी का अश्लील वीडियो आ गया। पिता ने पहला वीडियो डिलीट कर दिया तो आरोपी ने दोबारा वही वीडियो भेज दिया। पिता की शिकायत पर आगरा पुलिस ने गब्बर नाम के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मिस्ड कॉल से हुई थी दोनों की दोस्ती

जानकारी के मुताबिक एक साल पहले आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी की मिस्ड कॉल के बाद गब्बर नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि गब्बर ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। उसे कहीं लेकर गया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में गब्बर उसे ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी ने इनकार किया तो वीडियो को वायरल करके बदनाम करने की धमकी देने लगा। किशोरी ने तब भी उसकी बात नहीं मानी।

पिता को दो बार भेजा बेटी का अश्लील वीडियो

इस पर आरोपी ने किशोरी के पिता को उसकी बेटी का अश्लील वीडियो भेज दिया। वीडियो को देख किशोरी का पिता शर्म से पानी-पानी हो गया। पहला वीडियो उसने अपने फोन से डिलीट कर दिया। इस पर आरोपी गब्बर ने दोबारा से अश्लील वीडियो भेज दिया। पहले पिता को बदनामी से डर लगा, लेकिन बाद में उसने हिम्मत दिखाई। थाना न्यू आगरा पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पिता को आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया।

दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इसके बाद गब्बर की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं किशोरी के पिता ने आरोपी पर हुई कार्रवाई के बाद राहत की सांस ली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें