Agra News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में इस समय भूचाल आया हुआ है, क्योंकि आगरा के फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा के विधायक छोटेलाल वर्मा (BJP MLA Chhotelal Verma) और उनके बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा (Laxmikant Verma) के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, गर्भपात, मारपीट, जहरखुरानी और पहली पत्नी होते हुए दूसरी शादी करने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने विधायक और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
17 साल की उम्र से उत्पीड़न का आरोप
मुकदमा आगरा जिले के थाना ताजगंज में दर्ज किया गया है। एक महिला ने थाने में तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि मामला वर्ष 2003 से शुरू हुआ था। तब पीड़िता महज 17 वर्ष की थी। पीड़िता छोटेलाल वर्मा की बेटी की सहेली थी। सहेली के साथ पीड़िता छोटेलाल के दयानगर स्थित घर पर जाया करती थी। पीड़िता को सहेली ने अपने भाई लक्ष्मीकांत वर्मा से मिलवाया था। आरोप है कि नवंबर 2003 में लक्ष्मीकांत ने पीड़िता को अपने घर पर बुलाया। घर में कोई भी नहीं था। इसी दौरान उसने किसी पेय पदार्थ में नशीली दवाई देकर उसे बेहोश कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करता था, दो बच्चे भी हुए
महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। वीडियो को वायरल करने की धमकी देने के साथ लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ दिनों बाद उसने पीड़िता से शादी करने का वादा किया। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने मंदिर में उसके साथ शादी भी कर ली। आरोप है कि कुछ दिनों बात पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने लक्ष्मीकांत ने उसके रहते हुए दूसरी शादी भी कर ली। पीड़िता ने बताया कि दूसरी पत्नी घर में रखकर पूरा सम्मान दिया जा रहा था और उसका लगातार शारीरिक शोषण हो रहा था। पीड़िता ने पुलिस में मामले की शिकायत भी की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
ताजगंज पुलिस ने अब लिखा मुकदमा
महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका कई बार गर्भपात भी कराया। इसके अलावा भी महिला की ओर से छोटेलाल और उसके बेटे लक्ष्मीकांत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल ताजगंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर विधायक छोटेलाल वर्मा और उसके बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आगरा (फतेहाबाद) से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा और उनके बेटे लक्ष्मीकांत के खिलाफ उनकी बहू ने धारा 376, 313, 323, 504, 506, 494 और 328 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
चलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
52 mins agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
54 mins agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
12 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
12 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
13 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
16 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
16 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines