---विज्ञापन---

दिल्ली-पंजाब की प्रचंड जीत के बाद AAP अब जीत रही है गुजरात: संजय सिंह

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली-पंजाब की प्रचंड जीत के बाद “आप” गुजरात जीत रही है, ऐसे में आप के “राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन” से डरना स्वभाविक है। आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक और नेता सीबीआई-ईडी से ना डरे हैं और ना डरेंगे, हम लड़ते रहेंगे।‌ उन्होंने […]

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली-पंजाब की प्रचंड जीत के बाद “आप” गुजरात जीत रही है, ऐसे में आप के “राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन” से डरना स्वभाविक है। आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक और नेता सीबीआई-ईडी से ना डरे हैं और ना डरेंगे, हम लड़ते रहेंगे।‌

उन्होंने कहा कि देश को भाजपा जवाब दे कि उसने 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ करने में कितनी दलाली खाई है? देश में 285 विधायकों को ख़रीदारी कर राज्य सरकारें गिराने में भाजपा ने कितने हज़ारों करोड़ का कालाधन लगाया है? भाजपा के ऑपरेशन लोटस को सिर्फ आम आदमी पार्टी ने फेल किया है। इन्हें जवाब देना होगा कि इनके पास ये पैसा कहां से आया?

---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सासंद संजय सिंह ने आज पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का आज पहला राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन था। इस सम्मेलन में पूरे देश के 20 राज्यों से डेढ़ हजार जनप्रतिनिधि दिल्ली में इकट्ठा हुए। जिसमें सरपंच, बीडीसी के सदस्य, जिला पंचायत के सदस्य, विधायक और मंत्री शामिल हुए।

इतना बड़ा जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन देखकर भारतीय जनता पार्टी की विचलित और परेशान होना स्वाभाविक है। इस सम्मेलन में जो मुद्दे और सवाल उठाए गए, उसका प्रेसवार्ता में जवाब न देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बेबुनियादी, निराधार और बिना सिर पैर की बातें की।

---विज्ञापन---

सासंद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन में “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जो सवाल उठाए कि पूरे देश में 285 विधायकों का खरीदने, किडनैपिंग और उन्हें तोड़कर अलग-अलग राज्यों के सरकारों को गिराने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने कितने हजार करोड़ रुपए भ्रष्टाचार और काला धन का लगाया है?

यह पूरा देश जानना चाहता है। 285 एमएलए में से किसका कितना रेट लगाया और किस-किस को मंत्री पद का लालच दिया। भारतीय जनता पार्टी का नाम आज परिवर्तित होकर भारतीय खोखा पार्टी हो गया है। भाजपा के लोग जहां से गुजरते हैं, वहां लोग कहते हैं कि खोका जा रहा है।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चलाते थे। भाजपा का जो प्रयोग शिंदे पर सफल हुआ, वह प्रयोग सिसोदिया ने फेल कर दिया। पंजाब में ऑपरेशन लोटस के तहत हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ की पेशकश की गई। दिल्ली में 20-20 करोड़ की पेशकश की गई।

हिंदुस्तान में उनके ऑपरेशन लोटस के खिलाफ बाहर निकल कर बोलने वाली आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल है। संबित पात्रा बताएं यह पैसा कहां से आया है। पूरे देश में सरकारों को गिराने के लिए इस्तेमाल किया गया भ्रष्टाचार, लूट, दलाली, रिश्वतखोरी या कमीशन खोरी का पैसा है। क्या इसकी सीबीआई और ईडी से जांच नहीं होनी चाहिए? जिन नेताओं ने पूरे देश में खरीद-फरोख्त धंधा चलाया क्या उन भ्रष्ट नेताओं को जेल में नहीं डालना चाहिए? यह देश पूछ रहा है।

---विज्ञापन---

सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बर्बाद और तबाह करने की एक भी कोई कोशिश भारतीय जनता पार्टी नहीं छोड़ी। हमारे मुख्यमंत्री के दफ्तर, उप मुख्यमंत्री के घर पर सीबीआई ने छापा मारा और स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाला। हमारे परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के ऊपर तमाम छापे मारे गए। हमारे 43 विधायकों पर 169 मुकदमे लिखे गए। जिसमें लगभग 135 मुकदमों में न्यायालय से बाइज्जत बरी हो गए।

झूठे मुकदमे और एफआईआर लिखने के जुर्म में भाजपा नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को आम आदमी पार्टी के विधायक को और नेताओं से माफी मांगनी चाहिए कि नहीं मांगनी चाहिए? जिन एजेंसियों का दुरूपयोग करके हमारे ऊपर झूठे मुकदमे लिखा है, उनको हम से माफी मांगने चाहिए कि नहीं मांगनी चाहिए। इस बात को पूरा देश यह जानना चाहता है और इधर उधर की बात करने से काम नहीं चलेगा।

---विज्ञापन---

सांसद संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल जी ने भी बार-बार बताया है कि एक ऐसी सरकार इस देश के अंदर चल रही है जो हिंदुस्तान की जनता का बैंकों में जमा लाखों करोड़ों रुपए अपने चंद पूंजीपति मित्रों को देती है और वह पैसा डूब जाता है। उनका 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मित्रों का कर्जा माफ किया है। संबित पात्रा जी देश के सामने यह बताओ कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने 10 लाख करोड़ रुपेए का कर्जा माफ करने के लिए कितनी दलाली और कमीशन खाया है। भाजपा के नेताओं ने कितनी लूट और भ्रष्टाचार का काम किया है।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कारवां बढ़ रहा है, वह रुकने वाला नहीं है। दिल्ली और पंजाब प्रचंड बहुमत से जीते और जिस प्रकार से गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी के पक्ष में खड़ी हो रही है तो गुजरात में आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब का इतिहास दोहराने जा रही है।

---विज्ञापन---

इन दो राज्यों में जो सारी सुविधाएं जनता को मिल रही है, उसकी अरविंद केजरीवाल जी एक-एक गरांटी गुजरात के लोगों को दे रहे हैं। वह सारी चीजों को हम पूरा करके दिखाएंगे। गुजरात में भाजपा को हार के डर के कारण बौखलाहट भी हो सकती है। यह आम आदमी पार्टी है। इसके बहादुर विधायक, मंत्री और नेता तुम्हारी वीडियो, सीबीआई, ईडी और पुलिस की धमकी से नहीं डरने वाले हैं।

First published on: Sep 18, 2022 09:35 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola