मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड के बाद 'आप' हमलावर, कुछ देर में सीएम केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
Edited By Pulkit Bhardwaj

अरविंद केजरीवाल
Edited By Pulkit Bhardwaj

अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक आबकारी नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण के परिसर सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी की है।
#WATCH | A CBI team reaches the residence of Deputy CM Manish Sisodia in Delhi. The agency is raiding 21 locations in Delhi-NCR in connection with the excise policy case, including Sisodia's residence. pic.twitter.com/3txFCtiope
— ANI (@ANI) August 19, 2022
इस रेड के बाद आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम सिसोदिया ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा- ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं. कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, “हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।”
एक अन्य ट्वीट में सिसोदिया ने लिखा, “सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।”
सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं . लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं.
बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 19, 2022
सीएम केजरीवाल ने साधा निशाना
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सीबीआई की कार्रवाई पर करारा पलटवार करते हुए ट्वीट किया है कि- जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जांच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।
दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है।इसे ये रोकना चाहते हैं।इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी
75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की,उसे रोका गया।इसीलिए भारत पीछे रह गया
दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 19, 2022
सीएम केजरीवाल ने आगे लिखा, “दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।”
राघव चड्ढा भी बोले
AAP सांसद राघव चड्ढा ने इस रेड पर कहा कि पिछले आठ वर्षों में कई ऐसे छापे पड़े हैं जिनका कोई नतीजा नहीं निकला। आप नेता ने शिक्षा मंत्री के रूप में सिसोदिया के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा प्राप्त कर रही है।
https://twitter.com/raghav_chadha/status/1560473227897348097
चड्ढा ने ट्वीट किया, “आज के न्यूयॉर्क टाइम्स में केजरीवाल सरकार की शिक्षा क्रांति ने खूब तालियां बटोरीं। उसी सुबह बीजेपी की सीबीआई ने उस शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी छापेमारी के दौरान सहयोग करने के लिए तैयार है।
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस संबंध में थोड़ी में देर में प्रेस को संबोधित करने वाले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: