हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी, शोपियां में लश्कर के 3 आतंकी ढेर

विज्ञापन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। बुधवार को सुरक्षाबलों ने शोपियां के नागबल इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

अभी पढ़ें – चंद्रबाबू नायडू के NDA में वापसी की चर्चा को BJP नेता ने खारिज किया, TDP को वंशवादी और भ्रष्ट बताया

एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि शोपियां के एसएसपी को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने घेरकर उनका एनकाउंटर शुरू किया।

विज्ञापन

विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान दानिश भट्ट के रूप में हुई है। दिनेश भट्ट आतंकवादियों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल था। जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन एरिया से 03 एके-47 राइफल और 06 मैगजीन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

ए़डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि पिछले 2.5 साल में सिर्फ शोपियां में 150 आतंकियों को मार गिराया है और अब काफी कम आतंकी बचे हैं। एक महीने के बाद जब सेबों के पेड़ के पत्ते झड़ेंगे तब विजिबिलिटी बढ़ जाएगी जिससे एनकाउंटर में आसानी होगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – आयरलैंड में केरल के दो लड़कों की मौत, झील में तैरने के दौरान डूबने से गई जान

मुठभेड़ के दौरान मारे गए लश्कर के आतंकियों की पहचान हो गई है। आतंकी दानिश खुर्शिद भाटो लड्डी जैनापोरा का रहने वाला था और वह सितंबर 2021 से लश्कर के साथ काम कर रहा था। वहीं, दूसरे आतंकी की पहचान तनवीर अहमद वानी के रूप में हुई है जो अमरबुग इमामसाहिब का रहने वाला था। वह लश्कर के साथ अगस्त 2021 से काम कर रहा था। तीसरा आतंकी तौसीफ अहमद भाटी था जो चारेमर्ग जैनापोरा का रहने वाला था और वह मई 2022 से लश्कर के साथ काम कर रहा था।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola