Chhattisgarh: विधायकों के पत्र पर CM भूपेश का एक्शन, अल्प वर्षा वाले जिलों में नजरी आंकलन करने के दिए निर्देश
Edited By Yashodhan Sharma

भूपेश
Edited By Yashodhan Sharma

भूपेश
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा संभाग में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए नजरी आंकलन के निर्देश दिए हैं। इस पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे।
बता दें कि बृहस्पत सिंह, चिंतामणि महाराज सहित कई विधायकों ने सीएम भूपेश को पत्र लिखा है, जिसमें बताया कि सरगुजा संभाग के जिला बलरामपुर, जशपुर, अम्बिकापुर में औसतन 40 प्रतिशत कम वर्षा की वजह से किसानों की फसल, खेतों में सूख चुकी हैं।
गांवों में किसानों, मजदूरों के लिए रोजगार मूलक किसी भी मद का कार्य संचालित नहीं है, यहां तक कि रोजगार गारंटी कार्य भी नहीं चल रहा है।
विधायक ने स्थिति को देखते हुए सरगुजा संभाग के तीनों आदिवासी बाहुल्य जिले बलरामपुर, जशपुर, अम्बिकापुर को सूखा घोषित करते हुए किसानों के फसल का मुआवजा देने एवं रोजगार मूलक कार्य, राहत कार्य शुरू करने की मांग की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: