Noida: महिला से बदसलूकी और हाथापाई का मामला, श्रीकांत त्यागी समेत तीन हिरासत में

SRIKANT TYAGI

नोएडा: महिला से गाली-गलौज और मारपीट के आरोपी स्थानीय नेता श्रीकांत त्यागी, उनकी पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार बताया जा रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बता दें कि श्रीकांत त्यागी खुद को सोशल मीडिया पर भाजपा के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य बताता है, हालांकि भाजपा ने उसके पार्टी से जुड़े होने से इनकार किया है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

महिला से बदसलूकी और हाथापाई की घटना नोएडा के सेक्टर-93बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि महिला के साथ उलझे श्रीकांत त्यागी गलत शब्दों का उपयोग कर रहे थे। इस दौरान वे महिला से हाथापाई भी करते दिखे। त्यागी ने महिला के पति के लिए अपशब्द भी कहे और उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की।

विज्ञापन

लोगों ने बनाया घटना का वीडियो

बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी ने कथित तौर पर सोसाइटी के पार्क पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था, जिससे अन्य निवासियों को असुविधा होती थी। पार्क के अवैध कब्जे पर उन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन श्रीकांत ने कब्जा छोड़ने से इनकार कर दिया। जब महिला ने इस बारे में श्रीकांत त्यागी से बात करने की कोशिश की, तो वह अपना आपा खो बैठा और गाली-गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो त्यागी ने कथित तौर पर महिला को धक्का दे दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया मामले का संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मामले का संज्ञान लिया। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (महिला सुरक्षा) अंकिता शर्मा ने बताया कि श्रीकांत त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद और भी धाराएं बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन

भाजपा ने कहा- श्रीकांत शर्मा BJP का कार्यकर्ता नहीं है

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से भाजपा के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नहीं है। किसान मोर्चा की कोई युवा समिति नहीं है। सरकार उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ