अमित पांडेय,नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दशहरा के अवसर पर मंगलवार को दिल्ली भर के 3500 स्थानों पर कूड़े के रावण जलाकर भाजपा शासित एमसीडी के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ‘आप’ विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान पहले विधायक संझीव झा ने अपनी विधानसभा बुराड़ी स्थित नत्थू कॉलोनी के तिरंगा चौक पर कूड़े का रावण जलाया। इसके बाद विधायक आतिशी ने अपनी विधानसभा कालका जी स्थित आईजी कैंप में कूड़े का रावण जलाया। आखिर में विधायक दुर्गेश पाठक ने अपनी विधानसभा राजेंद्र नगर स्थित बुध नगर के अंबेडकर द्वार पर कूड़े का रावण जलाया।
बुराड़ी से ‘आप’ विधायक संजीव झा ने कहा कि पिछले 15 सालों में भाजपा शासित एमसीडी ने दिल्ली को कूड़े का शहर बनाकर रख दिया है। हाल ही में देश के 45 शहरों का एक स्वच्छता सर्वेक्षण हुआ और उसमें दिल्ली का 37वां स्थान था। हैरानी की बात है कि दिल्ली देश की राजधानी है और भाजपा ने उसको गंदगी का घर बनाकर रख दिया है। पूरी दिल्ली की जनता मानती है कि 15 सालों में भाजपा की एमसीडी ने दिल्ली को सिर्फ कूड़ा दिया है।
इसी के विरोध में आज हमने कूड़े का रावण जलाया है। यह विरोध एक जरिया है कि भाजपा कुंभकरण की नींद से जागे और समझे कि उन्होंने दिल्ली का क्या हाल कर दिया है। कालका जी से ‘आप’ विधायक आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 सालों से एमसीडी में शासन कर रही है। उन्होंने पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया है। आप दिल्ली में घुसिए तो तीन बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ आपका स्वागत करते हैं। आए दिन उन पहाड़ों में आग लगती है। वहां पर इतने मच्छर हैं, पानी में कीड़े हैं, प्रदूषण है।
यहां पास ही में ओखला में कूड़े का पहाड़ है और अब भाजपा पास ही में एक नया कूड़े का पहाड़ बनाने की योजना बना रही है। दिल्ली के लोग परेशान हैं, उन्हें अपना शहर कूड़ा-कूड़ा नहीं चाहिए। जिस तरह रावण का दहन हुआ है, उसी तरह से लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा का दहन कर उसको एमसीडी से बाहर करना है। जिस तरह केजरीवाल ने बिजली, पानी, अस्पताल को ठीक किया है, एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी होगी तो दिल्ली की साफ सफाई हो जाएगी।
राजेंद्र नगर से विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से एमसीडी में शासन कर रही है। मेरे पीछे साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली का क्या हाल हो गया है, हर तरफ इसी तरह कूड़ा-कूड़ा है। पहले ही तीन कूड़े के पहाड़ बनाने से भाजपा का मन नहीं भरा तो अब 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने जा रहे हैं। आज पूरी दिल्ली की जनता इकट्ठी हुई है और 3500 से ज्यादा जगहों पर कूड़े के रावण जला रहे हैं। यह एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन है जो हम भाजपा के कूड़े के खिलाफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
9 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
11 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
12 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
13 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
13 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines