नई दिल्ली: दिल्ली के बाद पंजाब में Governor Vs AAP का विवाद शुरू हो गया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार की ओर से बुलाए गए विधानसभा सत्र को रद्द कर दिया है। राज्यपाल के इस फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उन पर निशाना साधा है।
आप के सांसद ने कहा कि राज्यपाल का ये फैसला उनकी मंशा पर सवालिया निशान खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि ये फैसला समझ से परे है। विधानसभा का सामना करने के सरकार के फैसले पर कोई आपत्ति क्यों होनी चाहिए? उनका आदेश ऑपरेशन लोटस के भयावह साजिश को साबित करता है।
अभी पढ़ें – जोधपुर में सचिन पायलट के समर्थन वाले पोस्टर लगे, लिखा- सत्यमेव जयते… नये युग की तैयारी
उधर, अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट की ओर से बुलाए सत्र को राज्यपाल कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खत्म है। उन्होंने आगे लिखा दो दिन पहले राज्यपाल ने सत्र की इजाजत दी। जब ऑपरेशन लोटस फेल होता लगा और संख्या पूरी नहीं हुई तो ऊपर से फोन आया कि इजाजत वापस ले लो। आज देश में एक तरफ़ संविधान है और दूसरी तरफ़ ऑपरेशन लोटस।
अभी पढ़ें – CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, कहा- नवरात्र और दशहरा पर न हों ये गलतियां
बता दें पंजाब में गुरुवार को बुलाए गए विधानसभा सत्र को राज्यपाल ने रद्द कर दिया गया है। पंजाब सरकार द्वारा यह विशेष सत्र बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक इस सत्र को लेकर पहले ही पंजाब की राजनीति में घमासान छिड़ गई थी। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने सत्र का बायकॉट किया था।
पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल खैहरा ने भी राज्यपाल से इस सत्र को रद्द करने की मांग की थी। वहीं, भाजपा ने भी इसका विरोध किया था। खैहरा ने कहा था कि इस सत्र को बुलाए जाने की कोई जरूरत नहीं है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
7 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
7 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
10 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines