नई दिल्ली: ‘आप’ विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा शासित एमसीडी ने दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए अबतक दवा नहीं खरीदी है। केजरीवाल सरकार के बड़े योगदान के साथ इस साल दिल्ली में डेंगू के मात्र 33 मामले आए हैं। लेकिन यदि मोदी जी ने समय से दवा खरीदकर छिड़काव नहीं करवाया तो हालात बिगड़ सकते हैं।
आम आदमी पार्टी ने पीएम मादी से तत्काल दवाई खरीदकर छिड़काव कराने की मांग की है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि मोदी जी को केजरीवाल से ना जाने कैसी नफरत है कि उनको बदनाम करने के लिए दिल्लीवालों की जान को खतरे में डाला जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजेंद्र नगर से विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5-6 सालों में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम में अरविंद केजरीवाल सरकार का बड़ा योगदान रहा है।
आप लोगों को ध्यान होगा कि 2013, 2014 और 2015 में दिल्ली में डेंगू से होने वाली मौतों से संबंधित खबरें बहुत दिखाई जाती थीं। लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार ने जबरदस्त तरीके से काम किया और आज जब हम जुलाई और अगस्त के महीने में हैं तो डेंगू और चिकनगुनिया के केस लगभग-लगभग आने बंद हो गए हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी जी दिल्ली वालों की इस खुशी और केजरीवाल सरकार की उपलब्धि से नाखुश हैं। दिल्ली सरकार की डेंगू और चिकनगुनिया की इस इस लड़ाई को मोदी जी फेल करने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम का सबसे महत्वपूर्ण फेक्टर डेंगू की दवाई का छिड़काव है। मोदी जी के नेतृत्व वाली एमसीडी के इतिहास में पहली बार दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छरों को मारने की जो दवा है, वह दवा खरीदी ही नहीं खरीदी गई है। उसका टेंडर तक जारी नहीं किया गया है और ना ही उससे संबंधित कोई जागरुकता कार्यक्रम किया गया है।
‘आप’ विधायक ने कहा कि पीएम मोदी जी ने तय कर लिया है कि दिल्लीवालों को फिर से डेंगू और चिकनगुनिया की पुरानी स्थिति में डालना है। आपको ध्यान होगा कि 2017 में 577 मामले आए थे, 2018 में 473 मामले आए, 2019 में 713 मामले आए, 2020 में सिर्फ 215 मामले आए, 2021 में मात्र 160 मामले आए और 2022 में अभीतक सिर्फ 33 मामले आए हैं। मॉनसून चल रहा है, ऐसे में जगह-जगह पानी इकट्ठा होना आम बात है जिसके कारण डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर पैदा होंगे।
ऐसे महत्वपूर्ण समय में पीएम मोदी जी को राजनीति सूझ रही है। मोदी जी के नेतृत्व में चल रही एमसीडी अपना काम नहीं कर रही है। इस बार मच्छरों को मारने की दवा तक नहीं खरीदी गई है जिससे दिल्ली वालों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
पीएम मोदी से मांग करते हुए विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्लीवालों से इस प्रकार दुश्मनी ना निकाली जाए। पहले ही बहुत वक्त निकल गया है इसलिए तत्काल प्रभाव से डेंगू और चिकनगुनिया की दवाई का प्रबंध किया जाए। मादी जी से विनती है कि राजनीति छोड़कर, केजरीवाल से नफरत की मंशा को पीछे छोड़कर दिल्लीवालों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
19 mins agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
45 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
55 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines