नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर,सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है। इस बाबत गुरुवार को उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की 7.78 किमी लम्बाई की 5 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11.36 करोड़ रुपये के परियोजना को मंजूरी दी। इन सड़कों में आदर्श नगर, सदर बाजार व वजीरपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाला स्वामी नारायण मार्ग, नंद लाल मार्ग, लिंक रोड, प्रताप नगर रोड, शाह आलम बांध रोड शामिल है।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली की सड़कों को सुंदर,सुरक्षित व वर्ल्ड-क्लास बनाने के विज़न के तहत सरकार दिल्ली की सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने बताया दिल्ली की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने के अपने विज़न के तहत हम राजधानी की सड़कों का विशेषज्ञों से सर्वे करवा रहे है ताकि सड़कों को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए उनका ब्लू-प्रिंट तैयार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ इनके सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि दिल्ली में हम क्रमबद्ध तरीके से पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली सड़कों को बेहतर बनाने का काम कर रहे है| उन्होंने बताया कि इन सड़कों के पुराने हो जाने के कारण उसकी उपरी सतह पर दरार आदि देखने को मिली जिससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही में अवरुद्ध होता था।
इसे देखते हुए सरकार द्वारा इन सभी 5 सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया जा रहा है ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े| सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बाद रोजाना इनका इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा| उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए।
दिल्ली सरकार का विज़न, अपने नागरिकों को यात्रा का बेहतर अनुभव देना
पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विज़न अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है। इस कारण इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी दिल्ली द्वारा आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है जिससे दिल्ली की सड़के यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बन सके| इससे शहर की सड़कों पर भीड़भाड़ तो कम होगी ही साथ में करने, यात्रियों के यात्रा समय को कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी|
केजरीवाल सरकार राजधानी की सड़कों का विशेषज्ञों से करवा रही सर्वे
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विज़न अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है। इस कारण इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी दिल्ली द्वारा विभिन्न आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है जिससे दिल्ली की सड़के यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बन सके। साथ ही राजधानी की सड़कों को विश्वस्तरीय व सुरक्षित बनाने के लिए केजरीवाल सरकार प्रमुख एजेंसियों और विश्वविद्यालयों से दिल्ली की सड़कों का सर्वे करवा रही है|
दिल्ली के लोगों को मिले बेहतर सड़कें इसलिए समय-समय पर होता मेंटेनेंस
बता दें कि दिल्ली के लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या न हो और उन्हें जाम से न जूझना पड़े इसके लिए समय-समय पर जरुरत के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों का मेन्टेनेन्स का कार्य किया जाता है। इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इनकी वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया गया जिसके पश्चात इन परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी मिली।
सुदृढ़ीकरण के इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान दिया ही जाएगा साथ इस इन सड़कों पर सभी मानकों का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की ‘रोड मार्किंग’भी की जाएगी। परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सातों रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा।
सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल
-> फुटपाथ, व सेंट्रल वर्ज का मेंटेनेंस किया जाएगा।
-> मानकों के अनुसार की जाएगी रोड मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क भी किया जाएगा ।
-> सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर हरियाली बढाई जाएगी।
-> रोड के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल, पैदल मार्ग विकसित की जाएगी, एलईडी लाइट्स भी लगाई जाएंगी।
इन सड़कों का होगा जीर्णोधार
– स्वामी नारायण मार्ग-सदर बाजार,वजीरपुर- 2.940 किमी
-नंद लाल मार्ग-सदर बाजार-1.11 किमी
-लिंक रोड- सदर बाजार- .280 किमी
-प्रताप नगर रोड- सदर बाजार- .750 किमी
-शाह आलम बांध रोड- आदर्श नगर- 2.7 किमी
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
6 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
8 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
10 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
11 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
11 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
12 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
12 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
12 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines