नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय बेरोजगार युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उतारने के बाद, कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
खबरों के मुताबिक पुलिस ने बयान जारी कर जानकारी दी है कि युवक ने मां की हत्या 2-3 दिन पहले ही कर दी थी। मृतका का शव बाथरूम में पड़ा मिला था। बाद में रविवार को बेटे ने चाकू से खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान क्षितिज और मिथिलेश के रूप में हुई है।
घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने रात करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को फोन किया, जिसके बाद मामला सामने आया। जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पाया। कर्मचारी बालकनी से घर में घुसे तो उन्हें एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसके चारों ओर फर्श खून से सना था। एक महिला का शव वॉशरूम में पड़ा मिला। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि उसका शरीर बुरी तरह सड़ चुका था।
77 पेज का सुसाइड नोट बरामद
मौके से 77 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिसमें क्षितिज ने अपना अपराध कबूल कर लिया और कठोर कदम के पीछे की वजह भी बताई है। अधिकारी ने कहा कि सुसाइड नोट में क्षितिज ने ‘अवसाद’ का जिक्र किया और कहा कि वह अपनी जिंदगी खत्म करना चाहता है क्योंकि वह भी बेरोजगार है।
डीसीपी ने कहा, “हमें क्षितिज द्वारा लिखे गए लगभग 77 पृष्ठों का एक सुसाइड नोट भी मिला। नोट में क्षितिज ने स्वीकार किया कि उसने गुरुवार को अपनी मां की हत्या की थी। बाद में उसकी गर्दन काटने से मौत हो गई। हमने मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमें भेजीं। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”
पुलिस ने कहा कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वे परिवार के बारे में जानने के लिए परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
34 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
49 mins agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 hr agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
1 hr agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
3 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines