डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ छात्रों ने अपने टीचर की केवल इतनी सी बात पर पिटाई लगा दी कि उसने पीटीएम में एक छात्र के परिजनों को उसकी शिकायत कर दी थी। जिस महिला टीचर की पिटाई की गई वह पांच माह की गर्भवती है। अब स्कूल प्रशासन जिम्मेदार छात्रों पर कार्रवाई करने की बात कर रहा है।
यह घटना 27 नवंबर की है। डिब्रूगढ़ में जवाहर नवोदय विद्यालय है। यहां हिस्ट्री के एक टीचर ने पीटीएम में स्कूल के एक छात्र की उसके परिजनों से शिकायत कर दी। बस फिर क्या था स्कूल के 10वीं व 11वीं के कुछ छात्रों को यह बात इतनी बुरी लगी की उन्होंने स्कूल के बाद महिला टीचर की लात घूसों से जमकर पिटाई लगा दी।
महिला व बच्चे की हालत स्थिर
घटना के बाद महिला टीचर को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी व उसके बच्चे की हालत स्थिर है। हैरानी की बात यह है कि जब प्रिंसिपल को इस बात का पता चला तो उन्होंने इस बात पर कड़ा विरोध किया। लेकिन आरोप है कि छात्रों ने उनसे भी मारपीट करने का प्रयास किया। उस समय किसी तरह बीच-बचाव कराने पर मामला शांत हुआ।
22 स्टूडेंट सस्पेंड
घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने 22 स्टूडेंट को सस्पेंड कर दिया है। इस बारे में उनके परिजनों को जानकारी दी गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस टीचर के बयान लेकर मामले में आगे की जांच कर रही है। स्कूल प्रिंसिपल के मुताबिक यह छात्रों की अराजकता है। छात्रों ने मुझपर भी हमले का प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की गई है। टीचर से संपर्क में हैं उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है। इससे पहले आज सुबह बेंगलुरु में स्कूल के छात्रों के बैग चेकिंग के दौरान हैरान कर देने वाली चीजें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के बैग के अंदर से चेकिंग के दौरान कंडोम, ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर और पानी के बोतल में शराब मिला है।
संबंधित खबरें
जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
16 mins agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
18 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
38 mins agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 hr agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 hr agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines