हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maharashtra Civic Polls: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में 'स्याही' पर बवाल, मार्कर पेन के यूज पर भड़का विपक्ष, राज ठाकरे ने लगाया धांधली का आरोप

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले फडणवीस सरकार और विपक्ष के बीच विवाद छिड़ गया है. विपक्ष ने स्याही के बजाय मार्कर पेन के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन
महाराष्ट्र के 29 नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

महाराष्ट्र में मुंबई की बीएमसी समेत 29 नगर महापालिका के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. महानगर पालिका के चुनाव में 15,908 उम्मीदवार की किस्मता का फैसला कल यानि शुक्रवार को होगा. महाराष्ट्र में जारी वोटिंग के बीच मतदाताओं की उंगलियों पर निशान लगाने के लिए अमिट स्याही के बजाय मार्कर पेन के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विपक्ष का आरोप है कि इस कदम से चुनाव में धांधली को बढ़ावा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: कौन जीतेगा महाराष्ट्र का महासंग्राम? नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज, दांव पर 1700 उम्मीदवारों की किस्मत

राज ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर उठाए सवाल

मार्कर पेन के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि स्याही की जगह मार्कर पेन का इस्तेमाल बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा ऐसे फर्जी चुनावों का कोई फायदा नहीं है. राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की जनता से रहने की अपील की है. उन्होंने ये भी कहा कि अमित सतम को अभी दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

‘किसी से सलाह तक नहीं ली गई’

ठाकरे ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए फडणवीस सरकार पर चुनाव जीतने के लिए व्यवस्था में हेरफेर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार किस तरह से व्यवस्था को लागू कर रही है, वो किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना चाहते हैं. एमएनएस प्रमुख ने कहा कि वोट पाने के लिए फडणवीस सरकार किसी भी हद तक जा सकती है. फर्जी और दोहरे मतदाता रिकॉर्ड और VVPAT के मुद्दे पर चिंता जताते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों से सलाह लिए बिना ही नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: BMC election 2026: स्कूल, कार्यालय और बैंक, मुंबई में 15 जनवरी को क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन चुनाव आयोग ने जारी किया बयान

इस पूरे मामले पर राज्य चुनाव आयोग ने बयान जारी किया है. आयोग ने कहा कि उंगली पर लगाई गई स्याही को पोंछने का प्रयास कर मतदाताओं में भ्रम पैदा करने की कोशिश करना एक गलत काम है. साथ ही चुनाव आयोग ने ये भी साफ किया है कि अगर उंगली की स्याही पोंछकर कोई व्यक्ति दोबारा मतदान करने आता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी

MNS उम्मीदवार ने उठाया था मुद्दा

ये मुद्दा सबसे पहले कल्याण से MNS उम्मीदवार उर्मिला तांबे ने उठाया था.उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य चुनाव आयोग (SEC) सत्ताधारी पार्टी की मदद के लिए अमिट स्याही के बजाय जानबूझकर मार्कर पेन का इस्तेमाल कर रहा है. उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा कि ये स्याही आराम से नाखून से हटाई जा सकती है. बता दें कि मुंबई की बीएमसी में कुल 277 सीटें हैं, जबकि सभी महानगरपालिकाओं को मिलाकर कुल 893 वार्ड हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola