हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'शादी से इनकार, रिश्ते में धोखा', एयर होस्टेस ने लगाई फांसी; बॉयफ्रेंड पर पैसे लेने का भी आरोप

Thane Air Hostess Suicide: महाराष्ट्र के ठाणे में 21 साल की एयर होस्टेस की लाश उसके कमरे में लटकी मिली. इस मामले में पुलिस ने उसके पुराने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है. जांच में पता चला है कि वो उसे मारता-पीटता था और पैसों के लिए इस्तेमाल करता था. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

विज्ञापन
Credit: Social Media

महाराष्ट्र के ठाणे में 21 साल की एयर होस्टेस ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसे प्यार में ऐसा धोखा मिला कि उसने अपनी जान देना बेहतर समझा. पुलिस ने उसके पुराने प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है. 28 दिसंबर 2025 को महिला का शव उसके घर में लटका हुआ मिला. एक अधिकारी ने बताया कि एयरहोस्टेस के मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट की जांच के बाद, कोलसेवाड़ी पुलिस ने 10 जनवरी को उसके 23 साल के एक्स बॉयफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में FIR दर्ज की.

ये भी पढ़ें: पहले टॉयलेट नहीं जाने दिया तो मां और भाई को काट डाला, यूपी के मिर्जापुर में परिवार में खूनी खेल

शादी का दिया था झूठा झांसा

मृतक की मां की शिकायत के मुताबिक, 28 दिसंबर की रात को उनकी बेटी ने फोन का जवाब नहीं दिया. जिसके बाद एक पड़ोसी ने कल्याण के अनुसूया निवास में उसके घर जाकर देखा तो वो छत के हुक से लटकी हुई मिली. अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत रुक्मिणीबाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार का दावा है कि वो और आरोपी 2020 से रिलेशनशिप में थे.आरोपी ने कथित तौर पर उसकी कुछ तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी, उससे शादी करने से इनकार कर दिया और हाल ही में किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बना लिया. जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

लड़की के साथ करता था मारपीट

पुलिस ने बताया कि चैट रिकॉर्ड और शरीर पर मिले निशानों से पता चलता है कि आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. अधिकारी ने बताया कि बैंक खाते के रिकॉर्ड से पता चलता है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये लिए थे, जिनमें से आखिरी लेनदेन 16 दिसंबर, 2025 को हुआ था. परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत पूर्व प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार! 6 दरिदों ने कार में खींचा, जबरन पिलाई शराब, दिल दहला देगी गैंगरेप की भयानक वारदात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola