महाराष्ट्र में कोरोना के 926 नए मामले, 3 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 4487 हुए
Edited By Gyanendra Sharma

Corona Update
Edited By Gyanendra Sharma

Corona Update
मुंबई: कोरोना के केस एक बार फिर से डराने लगे हैं। देश भर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जारी हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 926 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 3 मौतें हुई हैं। वर्तमान में राज्य में कोविड 19 के 4487 एक्टिव केस हैं। बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क हो गई है।
926 new COVID cases & 3 deaths reported in Maharashtra in the last 24 hours
4487 active cases in the state pic.twitter.com/dlxa79kKk9
— ANI (@ANI) April 7, 2023
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने राज्यों को आपातकालीन हॉटस्पॉट की पहचान करने, परीक्षण में तेजी लाने और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 6050 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 14 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 5335 नए केस सामने आए थे जबकि 6 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले में 715 की तेजी दर्ज की गई है जो कल के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: