---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

BJP मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय ने की कोंकण के लोगों को गणेश उत्सव पर 50 बसों द्वारा अपने गांव पहुंचाने की शुरूआत

भारतीय जनता पार्टी के मुंबई महासचिव ने इस वर्ष कोंकण प्रांत के लोगों को गणेश उत्सव मनाने के लिये उनके गांव पहुंचाने का निर्णय किया था

---विज्ञापन---

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय ने इस वर्ष कोंकण प्रांत के लोगों को गणेश उत्सव मनाने के लिये उनके गांव पहुंचाने का निर्णय किया था। जिसके अंतर्गत 50 एसटी बस को मुंबई से रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ की ओर रवाना के लिए तय किया गया था।

संजय उपाध्याय के अनुसार कोंकण में गणेशोत्सव परिवार को जोड़ता है, रक्त संबंधों को करीब लाता है, उत्साह और खुशी का माहौल बनाता है। मेहमानों, बच्चों की मौज-मस्ती, पुरानी और नई पीढ़ी के साथ बातचीत, नृत्य और गीत के कार्यक्रम, सास-ससुर के जमावड़े के साथ यह एक ऊर्जावान त्योहार है।

---विज्ञापन---

इसी के चलते कोकण प्रांत से मुंबई उदरभरण के लिये आते अपने कोकण निवासी भाई बहनों को अपने गांव गणेश उत्सव में सहभागी होने के लिए बुधवार 4 सितंबर को संजय उपाध्याय द्वारा विलेपार्ले पूर्व से 20 एसटी बस को कोंकण के लिये रवाना किया गया। संजय उपाध्याय ने पहले बस चालकों का सम्मान किया और फिर बसों को रवाना किया। आने वाले दो दिनों में और 30 बसों को रवाना की जाएगी।

First published on: Sep 04, 2024 02:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola