नए साल में बिहार को एक नया तोहफा मिलने वाला है. बिहार से अब 5 नई अमृत भारत ट्रेनें गुजरेंगी. 17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनकी रवानगी करेंगे. अमृत भारत ट्रेनें पटना समेत बिहार के कई स्टेशनों पर रुकेंगी. वाराणसी से सियालदह के बीच ट्रेन नंबर 225887 और 22588 दौड़ेगी. वाराणसी से ये ट्रेन रविवार, गुरुवार, शुक्रवार और सियालदह से सोमवार, बुधवार, शनिवार को चलेगी. ये ट्रेन पटना में रुकेगी. गाड़ी नंबर 13065 और 13066 हावड़ा से आनंद विहार के बीच का सफर तय करेगी. ये ट्रेन बिहार में भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया में रुकेगी.
ये भी पढ़ें: बिहार में चला अवैध कब्जों पर बुलडोजर, स्टेशन रोड के पास अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई
क्या है रूट?
अमृत भारत 11031 और 11032 मुंबई के पनवेल और बंगाल के अलीद्वार के बीच का सफर तय करेगी. ये पनवेल से सोमवार को और अलीद्वारपुर से गुरुवार को चलेगी. ये बिहार के बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई और किशनगंज से होकर गुजरेगी. ट्रेन नंबर 15949 और 15950 डिब्रूगढ़ से गोमती नगर के बीच दौड़ेगी. ये ट्रेन डिब्रूगढ़ से शुक्रवार को और गोमती नगर से रविवार को चलेगी.
बिहार पर सरकार का फोकस
फिलहाल पूरे बिहार से 13 अमृत भारत एक्सप्रेस गुजरती है. ये ट्रेनें पटना से आनंद विहार, मुजफ्फरपुर चेरलापल्ली, दरभंगा मदार जंक्शन, छपरा आनंद विहार टर्मिनल समेत बाकी जगहों तक का सफर तय करती हैं. सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा सके, ताकि दूरदराज इलाकों के लोगों को भी आने जाने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.
ये भी पढ़ें: CM नीतीश को भारत रत्न दिलवाने के लिए अकेले पड़े केसी त्यागी, JDU नेताओं ने दिखाया ठेंगा
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
4 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
5 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
8 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
8 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
8 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
9 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines