मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. आग लगने की अफवाह की वजह से ट्रेन में मची अफरा-तफरी के बीच चार यात्रियों की जान चली गई, जबकि कुछ बाकी यात्री घायल हो गए. घटना मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगे रेलवे ट्रैक पर हेतमपुर और धौलपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुई. जानकारी के मुताबिक, खजुराहो से उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई. अफवाह फैलते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया. इसी दौरान किसी यात्री ने अलार्म चेन खींच दी, जिसकी वजह से ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन, 8 की मौत
कैसे हुई चार लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि ट्रेन रुकते ही कई यात्री जल्दबाजी और डर की वजह से डिब्बों से नीचे उतर गए. कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी लाइन की ओर चले गए. इसी समय आगरा से मुरैना की ओर तेज स्पीड से आ रही 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस वहां पहुंच गई. चश्मदीदों के मुताबिक, दूसरी लाइन पर मौजूद कुछ यात्री पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ बाकी लोग घायल हुए हैं. शुरुआती जानकारी में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई थी, लेकिन फिलहाल चार मौतों की पुष्टि की गई है.
मामले की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. उत्तर मध्य रेलवे ने इस गंभीर हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने की अफवाह को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है. हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना अनुमति ट्रेन से नीचे ना उतरें. अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करने से इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सकता है.
(Input By: Karan Mishra)
ये भी पढ़ें: पुण्य कमाने पहुंचे श्रद्धालुओं पर टूटा हादसे का कहर, गोदावरी में पलटी नाव; महिला की मौत, बच्चा लापता
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
11 mins agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
27 mins agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines