मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सड़क के बीच में बैठी गाय को बचाने के प्रयास में खड़े ट्रक से एक एसयूवी टकरा गई। हादसे में एक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा शुक्रवार रात चंद्रपुर-गढ़चिरौली हाईवे पर किसान नगर में हुआ।
गढ़चिरौली जिले के डिस्क जॉकी (डीजे) पंकज बागड़े (26) अपने दोस्त अनूप तदुलवार (35) के साथ कुछ डीजे उपकरण खरीदने के लिए एसयूवी में चंद्रपुर गए थे। साओली पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक आशीष बोरकर ने बताया कि उनके साथ तादुलवार की पत्नी, साला और एक दोस्त भी यात्रा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब वे लौट रहे थे तभी बीच सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। एसयूवी ने सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के रूप में पहचाने गए सुरेंद्र मसराम (23) को साओली तहसील के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान पंकज बागड़े, अनूप तदुलवार, उनकी पत्नी माहेश्वरी (24) और मनोज तीर्थगिरिवार (29) के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
16 mins agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
28 mins agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 hr agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
2 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
4 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines