Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अब एक और बड़ी परियोजना आकार लेने जा रही है. प्रदेश सरकार करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से एक इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क बनाने की तैयारी कर रही है. इस परियोजना के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिसमें केंद्र सरकार की 60 फीसदी और राज्य सरकार की 40 फीसदी हिस्सेदारी होगी.
कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी
यह जानकारी प्रदेश के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने दी है. मंत्री ने कहा कि यह पार्क हाईटेक मत्स्य पालन व्यवस्था का मॉडल बनेगा और यूपी में मत्स्य उत्पादन को नई दिशा देगा.
एक ही छत के नीचे सारी सुविधा
मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क में एक ही छत के नीचे मत्स्य पालन का प्रशिक्षण, विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का प्रदर्शन, बिक्री और अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसका उद्देश्य युवाओं को मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक से जोड़ना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है. उन्होंने कहा कि जिले के 9 तालाबों और 504 पोखरों का सुंदरीकरण भी इसी योजना के तहत कराया जाएगा.
मत्स्य योजनाओं की समीक्षा
डॉ. निषाद ने मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों, लीड बैंक प्रबंधक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य योजना, नील क्रांति मिशन, निशाद राज योजना और प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना सहित कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता से हो और उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिले.
ये भी पढ़ें: डिजिटल कनेक्टिविटी का नया मानक बनेगा जेवर एयरपोर्ट, एकीकृत नेटवर्क से जुडेगा पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर
संबंधित खबरें
नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
47 mins agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
1 hr agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
2 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
2 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
2 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
3 hrs agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
3 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
6 hrs agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines