Maharashtrian Baingan Bharta: बैंगन का भरता ज्यादातर भारतीय घरों में बनाया जाता है. इसका स्वाद ना सिर्फ अच्छा होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. चावल के साथ बैंगन का भरता बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन कई बार एक ही तरह का स्वाद बोर कर देता है. इसलिए हम आपको महाराष्ट्रीयन स्टाइल बैंगन का भरता बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे सिर्फ 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है. इसका स्मोकी स्वाद और मसालेदार फ्लेवर इसे बेहद खास बनाता है, जो घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देने का काम करता है.
इसे भी पढ़ें- छोटे किचन के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्ट काउंटर टेबल डिजाइन, कम स्पेस में मिलेगा ज्यादा स्टोरेज
बैंगन का भरता रेसिपी
सामग्री
- 1 बड़ा- बैंगन
- 2- टमाटर कटे हुए
- आधा चम्मच- हल्दी
- 1 छोटा चम्मच- राई
- 2 प्याज- बारीक कटे हुए
- 8- करी पत्ते
- जरूरत के हिसाब से- तेल
- स्वादानुसार- नमक
- 5- लहसुन की कलियां
- 2- हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- हरा धनिया
विधि
- सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धो लें. अब इसे गैस पर सीधा भूनें. साथ ही, बैंगन को चारों तरफ से तब तक सेंकें, जब तक उसका छिलका पूरी तरह काला न हो जाए.
- अब भुने हुए बैंगन को कुछ देर ढककर रखें और फिर उसका छिलका हटाकर गूदा मैश कर लें. फिर कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें राई डालें.
- जब राई चटकने लगे, तो करी पत्ता, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भून लें. इसके बाद प्याज डालें और हल्का गोल्डन होने तक पकाएं. अब टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें मैश किया हुआ बैंगन डालें और 5 मिनट तक अच्छे से मिलाते हुए पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालें और सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- ऑफिस में कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम, सफल लोगों में नहीं होती ये आदतें
संबंधित खबरें
1 नवंबर को दिल्ली में BJP का मार्च, 5000 से ज्यादा लोग होंगे शामिल; इंडिया ब्लॉक भी निकालेगा रैली
8 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
15 mins agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 hr agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
1 hr agoउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
2 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
3 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
4 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines