Noida News: नोएडा के सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए नाॅलेज पार्क 5 तक चलने वाली मेट्रो रूट पर 11 स्टेशन होंगे। 15.5 किलोमीटर लंबे इस रूट के निर्माण में 3 हजार करोड़ खर्च होंगे। इस रूट पर मेट्रो चलने से 10 लाख का सफर सुगम होगा। यहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते है जो कि नौकरीपेशा है। उनको रोजाना मेट्रो में सफर करना पड़ता है।
यह होंगे मेट्रो स्टेशन
नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो रूट पर नोएडा 61, 70, 122, 123, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 4, इकोटेक-12, सेक्टर 2, वेस्ट 3, वेस्ट 10, वेस्ट 12 और नॉलेज पार्क 5 स्टेशन होंगे।
एक्वा लाइन का होगा हिस्सा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट का यह नया मेट्रो रूट एक्वा लाइन का हिस्सा होगा। यह नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ेगा। इससे एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। पहले इस रूट पर 9 स्टेशन प्रस्तावित थे। बाद में इसको बढ़ाकर 11 कर दिया गया है।
लंबे समय से परेशान है निवासी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 300 से अधिक सोसायटियां है। यहां रहने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन की समस्या यहां रही है। ऐसे में यह मेट्रो लाइन यहां के लाखों निवासियों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आएगी।
सेक्टर 142 से बाॅटनिकल गार्डन तक मेट्रो
नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे हजारों लोगों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र ने राहत दी है। सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक एक्वा लाइन के विस्तार की दिशा में काम शुरू कर दिया है। 11 किलोमीटर लंबे इस रूट के लिए टोपोग्राफी और जीपीएस सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस रूट पर कुल 8 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर 44, नोएडा प्रशासनिक भवन, सेक्टर 97, 105, 108, 93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज प्रमुख हैं। इस रूट के बन जाने से एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसे रिहायशी और संस्थागत इलाकों के लोगों को सुगम और तेज परिवहन सुविधा मिलेगी। परियोजना के लिए कुल 500 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
ये भी पढ़ें: Good News: ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी मेट्रो रूट को केंद्र सरकार की हरी झंडी, ये होंगे मेट्रो स्टेशन
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
12 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
12 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
13 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
14 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
14 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
15 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
15 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines