नई दिल्ली: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी पर तंज कस रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी का महाराष्ट्र वाला दांव फेल हो गया। इससे पहले गुरुवार को तेजस्वी यादव ने ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग को न्योता देते हुए कहा था कि वे मेरे घर में ही अपना दफ्तर खोल लें, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
पिता लालू से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। अब राज्य में कैबिनेट का विस्तार होना है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए 16 अगस्त का समय दिया है। 16 अगस्त को बिहार में 34 से 35 विधायक मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। अब इनमें किन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इसपर मंथन के लिए तेजस्वी यादव आज दिल्ली पहुंचे हैं। तेजस्वी राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर रह रहे अपने पिता लालू यादव से मुलाकात कर इसपर विचार-विमर्श करेंगे।
सोनिया गांधी से मिलेंगे तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव आज शाम सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि 2015 के फार्मूले पर ही कैबिनेट का गठन किया जाएगा। जो बीजेपी कोटे के मंत्री थे, वे सभी आरजेडी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। नीतीश कैबिनेट में राजद और जदयू के 14-14 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा कांग्रेस, हम और निर्दलीय को भी मंत्री बनाने की बात सामने आ रही है। बता दें कि गुरुवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लालू यादव से मुलाकात की थी। लालू से मुलाकात के दौरान उन्होंने सरकार गठन के बारे में जानकारी दी थी।
24-24 अगस्त को बुलाया जा सकता है विधानसभा का सत्र
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार के बाद 24-25 अगस्त को दो दिवसीय विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले नीतीश कुमार विश्वासमत हासिल करेंगे। इसके बाद विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा जो भाजपा के विजय कुमार सिन्हा की जगह लेंगे। बता दें कि हाल ही में सदन में विजय सिन्हा और नीतीश कुमार के बीच विवाद हुआ था। जद (यू) के एक पदाधिकारी के मुताबिक, जल्द ही महागठबंधन में शामिल राजद, जदयू और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों से सलाह के बाद कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा।
बुधवार को लालू से नीतीश ने की थी बातचीत
बुधवार के शपथ ग्रहण से पहले नीतीश ने बीमार राजद प्रमुख लालू प्रसाद से बात की थी, जो वर्तमान में बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के दिल्ली आवास में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि लालू के स्वास्थ्य के बारे में पूछने के अलावा नीतीश ने उनके साथ पोर्टफोलियो वितरण पर चर्चा की थी। जद (यू) के सूत्रों ने कहा कि नीतीश सभी महत्वपूर्ण गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभागों को अपने पास ही रखेंगे जबकि राजद को उन विभागों को ट्रांसफर कर दिया जाएगा जो पूर्व की सरकार में भाजपा के पास थे।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
36 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 hr agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 hr agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
2 hrs ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
9 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
9 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
9 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
10 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines