नई दिल्ली: हरारे में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की। शुभमन गिल के नाबाद 82 और शिखर धवन के नाबाद 81 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने भारत को तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त दिलाई। दीपक चाहर ने शानदार कमबैक करते हुए 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने एक विकेट चटकाया।

विज्ञापन

https://twitter.com/AryanMane45/status/1560163019421757441?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1560163019421757441%7Ctwgr%5E176a633dfa241205319ff3c9fda9d2b202814200%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket

विज्ञापन

मुंह से निकाली च्युइंग गम
कप्तान केएल राहुल ने फरवरी की शुरुआत के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस दौरान वे क्रिकेटप्रेमियों की निगाहों में रहे। केएल राहुल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मैच शुरू होने से पहले जैसे ही टीमों ने राष्ट्रगान के लिए लाइन लगाई, राहुल ने सम्मान के संकेत के रूप में अपने मुंह से च्युइंग गम निकाल ली। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रगान गाया। कई बार देखने में आता है कि खिलाड़ी मैच के दौरान च्युइंग गम चबाते नजर आते हैं, जबकि राष्ट्रगान के दौरान भी कई बार उनके मुंह में च्युइंग गम रहती है, लेकिन केएल ने जो किया, उसने सोशल मीडिया को उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया।

https://twitter.com/AryanMane45/status/1560163019421757441?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1560163019421757441%7Ctwgr%5E176a633dfa241205319ff3c9fda9d2b202814200%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket

विज्ञापन

केएल की कप्तानी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने गुरुवार को जिम्बाव्वे के खिलाफ पहले वनडे में 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर जिम्बाव्वे के खिलाफ एक नया रिकॉर्ड बनाया। केएल राहुल की कप्तानी में टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 13 मैचों में जीत का रिकॉर्ड दर्ज किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ