नई दिल्ली: एशियाई युवा चैंपियन रवीना ने स्पेन में आयोजित IBA युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। फाइनल बाउट में रवीना ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारत के कुल 11 पदकों में एक और स्वर्ण पदक जोड़ दिया।
नीदरलैंड्स की मेगन डिक्लेर के खिलाफ मुकाबला
रवीना (63 किग्रा) अपने फाइनल बाउट में नीदरलैंड्स की मेगन डिक्लेर के खिलाफ थीं। बेहतरीन शुरुआत न करने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज ने डच प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रभावशाली वापसी की और तकनीकी क्षमता और गति का उपयोग कर शिकस्त दे दी।
और पढ़िए – कतर में आया तूफान…कनाडा के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल, देखें वीडियो
2022 के एशियाई युवा स्वर्ण पदक विजेता के पक्ष में कड़ा मुकाबला रहा। रवीना ने बाउट की समीक्षा के बाद विभाजित निर्णय से 4-3 से जीत हासिल की। दूसरे फाइनल में कीर्ति (81+ किग्रा) 2022 यूरोपीय यूथ चैंपियन आयरलैंड की क्लियोना एलिजाबेथ डी’आर्सी के खिलाफ लड़ते हुए हार गईं। उन्होंने 0-5 से हारकर रजत हासिल किया।
भारत का दबदबा, 11 पदक जीते
इस आयोजन में भारत का दबदबा रहा। 25 सदस्यीय दल ने कुल 11 पदक जीते जिनमें चार स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। कुल मिलाकर 17 भारतीयों ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था जो टूर्नामेंट के 2022 संस्करण में किसी भी अन्य देश से अधिक था।
और पढ़िए – मोरक्को ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम को रौंद बना दिया ये रिकॉर्ड
इन एथलीट्स ने जीते पदक
रवीना (63 किग्रा), देविका घोरपड़े (52 किग्रा) ने स्वर्ण, कीर्ति (+81 किग्रा), भावना शर्मा (48 किग्रा) ने रजत जबकि मुस्कान (75 किग्रा), लशु यादव (70 किग्रा), कुंजारानी देवी थोंगम (60 किग्रा) और तमन्ना (50 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में यूथ एशियाई चैंपियन वंशज (63.5 किग्रा) और विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा) ने स्वर्ण जबकि आशीष (54 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। ला नुसिया में इस साल की चैंपियनशिप में 73 देशों के करीब 600 मुक्केबाजों ने भाग लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines