IND vs SA: फिर फेल हुए भारतीय बल्लेबाज, विराट ने दिया साथ; 2 खिलाड़ियों पर उठे सवाल

India vs South Africa 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली ने एक बार फिर से टीम के लिए सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली।

yashasvi jaiswal shreyas iyer flop India vs South Africa 2nd Test virat kohli top scorer

Image Credit: Social Media

India vs South Africa 2nd Test: केप टाउन टेस्ट में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमों के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों की तरफ से तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पहले ही दिन भारत और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने 23 विकेट अपने नाम किए। पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 55 रनों पर ऑलआउट किया। उसके बाद टीम इंडिया भी पहली पारी में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम के कुछ बल्लेबाजों का प्रदर्शन दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी खराब ही रहा। जिसके बाद इन खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

जायसवाल, श्रेयस पर उठे सवाल

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम 153 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस पारी में भी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। पहले टेस्ट मैच में भी ये दोनों बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे। पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर जायसवाल ने कुल 22 रन बनाए थे।

विज्ञापन

जबकि श्रेयस अय्यर ने 37 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों में जायसवाल और श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की अहम कड़ी है। अगर लगातार ये दोनों खिलाड़ी फ्लॉप साबित होते रहेंगे तो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर दबाव आता रहेगा। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट हुए। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं।

विज्ञापन

पहली पारी में विराट कोहली टॉप स्कोरर

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली टॉप स्कोरर रहे हैं। विराट ने दूसरी पारी में 46 रनों की पारी खेली थी। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब तक टीम इंडिया विराट कोहली पर निर्भर रहेगी। सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में भी विराट कोहली को अकेले लड़ते हुए देखा गया था। एक छोर से विकेट लगातार गिरते गए, जबकि विराट कोहली दूसरे पर छोर लगातार रन बना रहे थे। इस पारी में विराट ने 76 रन बनाए थे। पहले टेस्ट में विराट कोहली भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ