Wrestlers Protest: मुंबई में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लगाए पोस्टर, पुलिस ने हटाया

Wrestlers Protest Sachin Tendulkar

Wrestlers Protest Sachin Tendulkar

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन की आंच मुंबई तक पहुंच गई। यहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर विरोध जताते हुए पोस्टर लगा दिया। हालांकि मुंबई पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और पोस्टर को हटा दिया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहलवानों का समर्थन नहीं करने पर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ रोष व्यक्त किया था। पहलवान डब्ल्यूएफआई प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने भी किया सपोर्ट 

उल्लेखनीय है कि पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, अनिल कुंबले और इरफान पठान पहलवानों का समर्थन कर चुके हैं। वहीं बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कोलकाता में सड़कों पर उतरीं। ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कोलकाता से एक टीम पहलवानों से मिलने जाएगी। टीएमसी सरकार उनकी लड़ाई में उनके साथ है। सीएम ने कहा- कल भी इस रैली को जारी रखा जाएगा। पहलवान हमारे देश का गौरव हैं। हम आपकी लड़ाई में साथ हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस बोली- नहीं मिला सबूत

पहलवानों के केस में बुधवार को बड़ा अपडेट सामने आया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि अब तक उन्हें बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। 15 दिनों के भीतर कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। यह चार्जशीट या अंतिम रिपोर्ट भी हो सकती है। फिलहाल पहलवानों के यौन शोषण के दावे को साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ