Sakshi Malik Press Conference: भारतीय कुश्ती महासंघ को आज अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महा संघ का नया अध्यक्ष बनाया गया है। संजय सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब एक बार फिर से पहलवानों में नाराजगी दिख रही है। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साक्षी मलिक काफी भावुक भी हो गई थी। साक्षी मलिक ने कहा कि उन्होंने करीब 40 दिन तक बृजभूषण सिंह शरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था लेकिन अब अगर उनके ही करीबी को भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनया गया है तो मैं कुश्ती छोड़ने जा रही हूं।
ये भी पढ़ें:- WFI के नए अध्यक्ष का ऐलान, बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को मिली जिम्मेदारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी मलिक ने कहा कि हमने महिला अध्यक्ष की मांग की थी लेकिन हमारी मांग पूरी नहीं हुई। अगर भारतीय महिला कुश्ती महासंघ की अध्यक्ष कोई महिला होगी तो किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। आज तक कुश्ती फेडरेशन में एक भी महिला को पद नहीं मिला है। हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी और हम पहले भी पूरी ताकत से लड़े थे और आगे भी लड़ते रहेंगे। इसके लिए युवा पहलवानों को भी आगे आना होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती छोड़ने का ऐलान करने के बाद साक्षी मलिक वहां से फूट-फूटकर रोती हुईं निकलीं।
पहलवानों ने पहले भी दिया था धरना
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर पहलवान पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट जैसी पहलवान ने धरना दिया था। पहलवानों द्वारा बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए गए थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines