नई दिल्ली: रोजर बिन्नी बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गए हैं। बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 36वें प्रेसिडेंट हैं। सौरव गांगुली के हटने के बाद उन्होंने पद संभाल लिया है। 67 साल के रोजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। उनके सामने किसी ने नामंकन नहीं किया था। पहला एंग्लो-इंडियन प्रेसिडेंट, 83 वर्ल्ड कप के हीरो थे।
कपिल देव की कप्तानी में 1983 के वर्ल्ड कप विजेता टीम में बिन्नी भी थे। रोजर बिन्ना मिडियम पेस गेंदबाजी करते थे। तब रोजर बिन्नी ने वर्ल्ड कप कुल 8 मैच खेले थे, जिसमें सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए थे। तब रोजर बिन्नी ने वर्ल्ड कप कुल 8 मैच खेले थे, जिसमें सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए थे। रोजर बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रन बनाए थे। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में चलने लगा। ऑलराउंडर बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था।
अंडर-19 के कोच बने
रोजन बिन्नी कोचिंग भी कर चुके हैं। रोजर बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट में कई पद संभाले हैं। साल 2000 में बिन्नी ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को कोच के रूप में वर्ल्ड कप जिताया। इसके बाद 2007 में बिन्नी पश्चिम बंगाल की टीम के हेड कोच बने।
बेटे के सेलेक्शन की बात चलती तो मीटिंग छोड़ देते
रोजर बिन्नी तीन साल तक बीसीसीआई में सेलेक्टर भी रहे हैं। उसी समय उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दावा पेश कर रहे थे। रोजर पर पक्षपात का आरोप न लगे इसलिए जैसे ही सलेक्शन कमेटि की मीटिंग में उनके बेटे की नाम की चर्चा होती थी तो रोजर बिन्नी मीटिंग से बाहर चले जाते थे।
रोजर बिन्नी का करियर
अपने क्रिकेट करियर में रोज बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है। टेस्ट में बिन्नी के नाम 47 विकेट और वनडे में 77 विकेट हैं। इसके अलावा बिन्नी ने टेस्ट में 830 रन और वनडे में 629 रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines