---विज्ञापन---

World Championships: मोहम्मद हसामुद्दीन, दीपक भोरिया और निशांत देव ने रचा इतिहास, ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली: दीपक भोरिया (51 किग्रा), मोहम्मद हसामुद्दीन (57 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हसामुद्दीन अपने सेमीफाइनल बाउट से लगभग एक घंटे पहले घुटने की चोट से जूझे। आखिरकार उन्हें सेमीफाइनल से बाहर होकर कांस्य से संतोष […]

नई दिल्ली: दीपक भोरिया (51 किग्रा), मोहम्मद हसामुद्दीन (57 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हसामुद्दीन अपने सेमीफाइनल बाउट से लगभग एक घंटे पहले घुटने की चोट से जूझे। आखिरकार उन्हें सेमीफाइनल से बाहर होकर कांस्य से संतोष करना पड़ा।

दूसरी ओर, दीपक दो बार के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता फ्रांस के बिलाल बेनामा से करीबी मुकाबले में 3-4 से हार गए। निशांत को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 2022 एशियाई चैंपियन और 2018 एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कजाकिस्तान के असलानबेक शिमबर्गेनोव के पक्ष में निर्णय देने के बाद हार मिली।

---विज्ञापन---

पहली विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे हसामुद्दीन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने एक बयान में कहा- हुसामुद्दीन को चोट के कारण वॉकओवर देकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में उनके घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद दर्द और सूजन हो गई थी। मेडिकल टीम द्वारा मूल्यांकन के बाद टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि वह सेमीफाइनल बाउट में हिस्सा नहीं लेंगे। वह नहीं चाहते कि चोट बढ़ जाए। हसामुद्दीन अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, उन्हें क्यूबा के सैदेल होर्ता का सामना करना था।

First published on: May 12, 2023 11:03 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola