'क्या फेंकता है यार'...Neeraj Chopra को सचिन-सहवाग ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, तारीफ में कही बड़ी बात

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra

World Athletics Championships 2023: नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर नीजर ने गोल्ड पर कब्जा किया। पिछले साल इस चैंपियनशिप में नीरज गोल्ड जीतने से चूक गए थे, उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा था, लेकिन इस बार नीरज का निशाना सटीक बैठा और उन्होंने सोना जीतकर पूरे देश को गौरान्वित कर दिया। नीरज की इस उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने भी गोल्ड बॉय नीरज चोपड़ा को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

सचिन ने किया ट्वीट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने नीरज चोपड़ा को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ‘भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल जीता है। यह भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। आप जिस भी टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसमें आपकी कड़ी मेहनत चमकती रहे।

विज्ञापन

सहवाग ने किया ये ट्वीट

वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में नीरज चोपड़ा को बधाई दी। सहवाग ने लिखा ‘ ऐसे फेंकों की चार लोग बोलें क्या फेंकता है यार। 88.17 मीटर दूर भाला फेंक और हमारे चैंपियन नीरज चोपड़ा का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप गोल्ड। मेगा रन जारी है।’

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

दरअसल, हंगरी के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर कमाल किया है। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। ये अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं इस प्रतियोगिता में नीरज के बाद पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम रहे, जिन्होंने 87.82 मीटर का भाला फेंका। उन्हें सिल्वर मेडल मिला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ