---विज्ञापन---

तिरंगे के सम्मान में गोल्डन बॉय Neeraj Chopra ने ठुकराई महिला फैन की डिमांड, फिर भी जीत लिया सबका दिल

World Athletics Championships 2023: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर स्टार नीजर चोपड़ा इस वक्त चर्चा में हैं। 28 अगस्त को उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर यह कमाल किया है। इन गेम्स गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा पहले भारतीय हैं। गोल्ड जीतने के […]

---विज्ञापन---

World Athletics Championships 2023: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर स्टार नीजर चोपड़ा इस वक्त चर्चा में हैं। 28 अगस्त को उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर यह कमाल किया है। इन गेम्स गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा पहले भारतीय हैं। गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।

नीरज चोपड़ा ने ऐसे जीता फैंस का दिल

दरअसल, गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा से मिलने उनकी एक फीमेल फैन पहुंची। महिला फैन ने नीरज चोपड़ा के सामने तिरंगे पर ऑटोग्राफ मांगा। नीरज ने तिरंगे का सम्मान रखते हुए उस पर ऑटोग्राफ देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि नीरज ने बाद में महिला फैन की टीशर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इस तरह नीरज ने भारतीय ध्वज का मान रखा।

---विज्ञापन---

नीरज चोपड़ा ने रखा तिरंगे का सम्मान

नीरज चोपड़ा की महिला फैन के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह महिला के दाएं शोल्डर के नीचे बाजू पर ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर दूर फाला फेंका, लेकिन वह 90 मीटर का थ्रो करना चाहते थे। जीत के बाद उन्होंने इसका जिक्र भी किया।

गोल्ड जीतने पर क्या बोले नीरज चोपड़ा

गोल्ड जीतने पर नीरज ने कहा मुझे अभी बहुत कुछ हासिल करना है। ऐसा नहीं है कि मैने सभी कुछ हासिल कर लिया है सभी पदक जीत लिए हैं। इसलिए मैं अब आराम करूंगा। मैं हर साल इस सफलता को दोहरा चाहता हूं। अपने टारगेट को लेकर नीरज ने कहा ‘वह अब जैवलिन में 90 मीटर का मार्क छूना चाहते हैं। उनका अगला टारगेट यही है।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1696010907522863534?s=20

नीरज चोपड़ा हरियाणा से आते हैं

नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत से आते हैं। उन्होंने कम समय में ही भारत के लिए कमाल किया है। टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड जीतने वाले इस स्टार जैवलिन थ्रोअर ने पिछले साल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर जीता था। लेकिन इस बार उन्होंने गोल्ड पर निशाना साधा और इतिहास रच दिया। नीचे देखिए उनकी उपलब्धियां…

---विज्ञापन---

नीरज चोपड़ा की उपब्धियां

गोल्ड मेडल- दक्षिण एशियाई खेल 2016
गोल्ड मेडल- एशियन चैंपियनशिप 2017
गोल्ड मेडल- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
गोल्ड मेडल- एशियन गेम्स 2018
गोल्ड मेडल- ओलंपिक 2020
गोल्ड मेडल- डायमंड लीग 2022
सिल्वर मेडल- विश्व चैंपियनशिप 2022
गोल्ड मेडल- विश्व चैंपियनशिप 2023

First published on: Aug 28, 2023 04:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola