Women’s World Cup 2023 Final:  महिला विश्व कप के फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को हरा दिया है। 29वें मिनट में बाएं विंग से ओल्गा कार्मोना के जोरदार गोल के बदौलत स्पेन ने इंग्लैंड पर 1-0 से हराया।

विज्ञापन

सिडनी में रविवार को कप्तान ओल्गा कार्मोना के निर्णायक गोल की मदद से स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। यह स्पेन का पहला विश्व कप खिताब है जबकि इंग्लैंड का विश्व कप जीत का इंतजार जारी है।

विज्ञापन

इंग्लैंड और स्पेन दोनों पहली बार महिला विश्व कप फाइनल खेल रहे थे। कोच सेरीना वेइमैन के पदभार संभालने के बाद से इंग्लैंड ने एक भी मैच नहीं हारा था। फाइनल से पहले इंग्लैंड ने 25 मैच जीते थे और चार मैच ड्रा खेले थे।

विज्ञापन

स्पेन मेंस और विमेंस दोनों का फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाला दूसरा देश बन गया है। जर्मनी दोनों कैटेगरी में खिताब जीतने वाला पहला देश है। विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप टूर्नामेंट सबसे ज्यादा 4 बार अमेरिका ने जीता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ