Women’s Asia Cup 2022: वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia Cup 2022) के तहत भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को धूल चटा दी। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को टीम इंडिया ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 18.2 ओवरों में 109 पर ही ऑल आउट कर दिया और मैच 41 रनों से जीत लिया।
अभी पढ़ें – Women’s Asia cup 2022: सिर्फ 9 ओवर में ही जीता पाकिस्तान, मलेशिया के 5 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
गेंदबाज़ी ने दिखाया दमखम
इस मैच की जीत में भारतीय गेंदबाज़ों की अहम भूमिका रही। 150 रन के लक्ष्य को डिफेंड करने उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 18.2 ओवर में ही पूरी श्रीलंकाई टीम को ऑल आउट कर दिया। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर ने 2-2, हेमलता ने 3 जबकि राधा यादव ने 1 विकेट लिए।
अभी पढ़ें – Ind vs SA: कोविड-19 से उबरकर मोहम्मद शमी ने नेट पर दिखाया दम, क्या टीम इंडिया में मिलेगी जगह? जानें
जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली 76 रनों की तूफानी पारी
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाए। बैटिंग की शुरूआत में भारतीय टीम ने 2.3 ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें स्मृति मंदना और शैफाली वर्मा शामिल थे। वहीं जल्दी विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर उतरी जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 92 रनों की साझेदारी की. हरमनप्रीत कौर 30 गेदों पर 1 छक्के और 2 चौके लगाकर 33 रन बनाए. जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने सर्वाधिक 76 रनों की पारी खेली। जेमिमा ने 11 चौके और एक छक्का मारा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines