IND-W vs THAI-W: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia cup 2022) में आज भारत और थाइलैंड की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त गेंदबाजी करके थाइलैंड को 9 विकेट से रहा दिया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा की ताबड़तोड़ गेंदबाजी के चलते टीम ने थाईलैंड को सिर्फ 36 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया।
इस जीत के साथ ही भारत ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अब भारत के 6 मैच से 10 अंक हो गए हैं। थाईलैंड ने इससे पहले लगातार तीन मैच जीते थे। लेकिन, भारतीय टीम ने उसके विजयी रथ पर रोक लगा दी। जीत के साथ भारत का लीग मैच का सफर समाप्त हो गया है और अब वह नंबर 1 स्पॉट और आत्मविश्वास के साथ सेमिफाइनल में उतरेगी।
इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से दीप्ति शर्मा ने दमदार आंकड़े दर्ज कर गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 2 विकेट झटके वहीं स्नेह राणा ने भी 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 3 विकेट झटके। भारत ने 38 रन के लक्ष्य को 1 विकेट खोकर 6 ओवर में ही हासिल कर लिया।
भारत की तरफ से एस मेघना ने नाबाद 20 और पूजा वस्त्रकार ने 12 रन बनाए। वहीं ये मैच कप्तान स्मृति मंधाना के लिए बेहद ही खास था क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए 100 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। वे ऐसा करने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं।
भारत महिला प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्भिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), किरण नवगीर, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
थाईलैंड महिला प्लेइंग इलेवन: नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), नत्थाकन चैंथम, नारुमोल चाईवाई (कप्तान), सोर्नारिन टिप्पोच, चनिदा सुथिरुआंग, रोसेनन कानोह, फन्निता माया, नट्टाया बूचथम, ओनिचा कामचोमफू, थिपाचा पुथावोंग, नंथिता बूनसुखम।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines