Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो का एक और रिकॉर्ड, 700 क्लब गोल कर रचा इतिहास, मैनचेस्टर यूनाइटेड को दिलाई जीत

cr7

नई दिल्ली: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और रिकॉर्ड अनपे नाम कर लिया है। रोनाल्डो के 700 क्लब गोल हो गए हैं। उन्होंने एवर्टन के खिलाफ मैच में 700वां गोल कर मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-1 के अंतर से जीत दिलाई। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए ये मैनचस्टर यूनाइटेड के लिए 144वां गोल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने शानदार करियर में, पुर्तगाली फारवर्ड ने स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए पांच गोल किया, जुवेंटस के लिए 101 और रियल मैड्रिड के लिए 450 गोल किए। एरिक टेन हैग की वजह से उन्हें काफी समय तक बेंच पर बैठना पड़ा है, लेकिन एंथनी मार्शल के चोटिल होने के बाद रोनाल्डो ने अपना कमाल दिखाया।

विज्ञापन

पुर्तगाल के 37 वर्षीय स्ट्राइकर ने कासेमिरो की थ्रो-बॉल पर 44वें मिनट में एवर्टन के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड के नेतृत्व में एक फिनिश किया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह मुकाम 944 मैचों में हासिल किया है। ये सभी गोल रोनाल्डो ने अलग-अलग क्लब के लिए खेलते हुए बनाए हैं। दुनिया के सबसे सफलतम खिलाड़ियों में शुमार रोनाल्डो ने लिस्बन, मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंट्स के लिए खेलते हुए दागे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ