Wimbledon 2023: विंबलडन में लगातार 32वां मैच जीते नोवाक जोकोविच, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

Wimbledon 2023: दुनिया के सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार नोवाक जोकोविच विंबलडन 2023 में लगातर अपना जादू बिखेर रहे हैं। सर्बियाई स्टार प्लेयर ने सोमवार को पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज को रोमांचक मुकाबले में मात देकर इसके क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ये जोकोविच की विंबलडन में लगातार 32वीं जीत थी और वे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
23 ग्रेंडस्लैम खिताब अपने नाम करने वाले जोकोविच के लिए ये मैच जीतना एक समय पर मुश्किल साबित हो रहा था। वे अपनी बेहतरीन लय में नजर नहीं आ रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दमदार वापसी की और जीत अपने नाम की। यह मैच रविवार को शुरू हुआ था लेकिन देर रात होने के कारण इसे निलंबित करना पड़ा। जोकोविच ने पहले सेट में तीन सेट प्वाइंट बचाए जबकि वह दूसरा सेट गंवाने से भी सिर्फ दो अंक दूर थे। इसके बाद खेल को रविवार को निलंबित करना पड़ा।
यह हर्काज़ ही थे जिन्होंने दो साल पहले विंबलडन चैंपियन फेडरर को सुपर 8 में हराकर उनके करियर को समाप्त कर दिया था। 26 वर्षीय खिलाड़ी का तेज रफ्तार खेल जोकोविच के लिए परेशानी का सबब बन रहा था। जोकोविच तीसरा सेट हार भी गए थे लेकिन चौथे सेट में उन्होंने लय पकड़ते हुए वापसी की।
वहीं मैच के बाद जोकोविच ने भी हर्काज की तारीफ की और कहा कि “ईमानदारी से कहूं तो, मुझे याद नहीं है कि आखिरी बार मुझे उनकी अविश्वसनीय रूप से सटीक और शक्तिशाली सर्विस के कारण गेम में वापसी करते समय इतनी परेशानी महसूस हुई थी।मेरा मतलब है कि मुझे आज दुनिया की सबसे बेहतरीन सर्विस में से एक मिली है और इसे पढ़ना बहुत मुश्किल था।” बता दें कि जोकोविच का मुकाबला अब रूस के आंद्रे रूबलेव से होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: