Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Wimbledon 2023: विंबलडन 2023 का फाइनल कार्लोस अलकराज और नोवाक जोकोविच के बीच खेला जाएगा। विश्व नंबर 1 कार्लोस अपने पहले विंबलडन फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेंटर कोर्ट पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 3 डेनियल मेदवेदेव को 6-3, 6-3, 6-3 से हरा दिया।
मैच जीतने के बाद कार्लोस अलकराज ने कहा कि अद्भुत क्षण का आनंद लेने जा रहा हूं। यह सपने देखते रहने का समय है। अलकराज ने कहा कि मेरे लिए एक यग एक सपना है। मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता। यह मेरे लिए एक अद्भुत क्षण है और सपने देखते रहने का समय है!
Blockbuster 🏆@carlosalcaraz and @DjokerNole coming soon… 🔜#Wimbledon pic.twitter.com/Z0ZTEt8W3Q
— Wimbledon (@Wimbledon) July 14, 2023
कार्लोस ने कहा कि मेदवेदेव एक अद्भुत फाइटर है और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और आक्रामक खेलना होगा। जोकोविच के साथ मैच को लेकर उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि यह बहुत कठिन होने वाला है लेकिन मैं लड़ूंगा, वह मैं खुद हूं, मुझे खुद पर विश्वास होगा कि मैं उन्हे यहां हरा सकता हूं। यह मेरे लिए कठिन समय होगा, जब से मैंने टेनिस खेलना शुरू किया है तब से मैं यहां फाइनल खेलने का सपना देखता हूं।
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।