नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियन टीम भारत के दौरे पर है। तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मैच 20 अक्टूबर को मोहाली में खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परखना चाहती है। मजबूत टीम के सामने टीम अपनी सारे मजबूत और कमजोर पक्ष को देखना चाहेगी। मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस बातचीत के दौरान उन्होंने एक बड़े सवाल का जवाब दिया। ये सवाल विराट कोहली के रोल से जुड़ा था।
रोहित शर्मा से पूछा गया कि क्या विराट कोहली टी20 विश्व कप में ओपनिंग कर सकते हैं तो कप्तान रोहित ने इसका एकदम सटीक जवाब दिया। विराट ने ओपनिंग करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के आखिरी मैच में शतक जड़ा था।
विराट कोहली टी20 विश्व कप के लिए हमारे लिए ओपनिंग ऑप्शन हैं: रोहित
रोहित शर्मा ने कहा, “विराट कोहली निश्चित रूप से टी20 विश्व कप के लिए हमारे लिए ओपनिंग ऑप्शन हैं और हम इसे हमेशा ध्यान में रखेंगे। चूंकि हमने तीसरा ओपनर नहीं लिया है, वह अपनी फ्रेंचाइजी आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हैं और उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह हमारे लिए निश्चित ही एक विकल्प है।”
हालांकि रोहित ने आगे कहा कि विराट हमारे लिए हमारे लिए थर्ड ओपनर होंगे। टी-20 वर्ल्डकप में केएल राहुल ही हमारे लिए ओपनिंग करेंगे, कई बार उनकी परफॉर्मेंस पर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। हमारे लिए वे काफी अहम प्लेयर हैं। केएल राहुल आईपीएल के बाद टी20 फॉर्मेट में एशिया कप में नजर आए थे, जहां उनका बल्ला लगभग खामोश नजर आया था और उनका स्ट्राइकरेट भी 120 के आसपास था।
अभी पढ़ें – ‘मैंने शोएब मलिक से पहले ही कहा था कि संन्यास ले लो यहां कोई सम्मान नहीं होगा’
एशिया कप में रंग में लौटे विराट
एशिया कप में विराट का बल्ला खूब चला। अफगानिस्तान के खिलाफ ओपन करते हुए विराट कोहली ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी। विराट के बल्ले से ये शतक लगभग 3 सालों के बाद आया था। ऐसे में अब ये आवाज उठने लगी है कि टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल की जगह विराट कोहली से ओपन कराया जाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines