खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड PM ऑफिस के बाहर रखने गईं विनेश फोगाट को पुलिस ने रोका

Why Vinesh Phogat Khel Ratna and Arjuna Award keep outside PM office: महिला पहलवान विनेश फोगाट अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड PM ऑफिस के बाहर रखने गई थीं। लेकिन उन्हें रास्ते में पुलिस ने रोक लिया।

विनेश फोगाट ने क्यों रखा खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड PM ऑफिस के बाहर? जानिए क्या है वजह
विज्ञापन

Why Vinesh Phogat Khel Ratna and Arjuna Award keep outside PM office: महिला पहलवान विनेश फोगाट अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड प्रधानमंत्री ऑफिस के बाहर रखने गई थीं, लेकिन उन्हें कर्तव्य पथ पर पुलिस ने रोक लिया। बता दें कि विनेश फोगाट ने चार दिन पहले ही अपने अवॉर्ड लौटाने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट कर पीएम मोदी के नाम खुला खत लिखा था। जिसमें उन्होंने बृज भूषण शरण का नाम लिए बिना अपना विरोध जताया और पोस्ट में उन्हें ताकतवर कहकर संबोधित किया था। इसके साथ ही विनेश फोगाट ने इसी खत में लिखा था कि वह अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड पीएम मोदी को लौटा रहीं हैं।

26 दिसंबर को दो पेज का खत लिखा था पीएम मोदी के नाम

विनेश फोगाट ने पीएम मोदी के नाम 26 दिसंबर को दो पेज का खत लिखा था, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर पीएम मोदी का ध्यान दिलाने की कोशिश की थी। साथ ही साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती से संन्यास लिए जाने पर अफसोस जताया था। विनेश फोगाट ने बजरंग पूनिया द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने को लेकर अपनी चिंता जाहिए की थी। साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने यह कदम बृज भूषण शरण सिंह के करीबी के WFI के अध्यक्ष बनने के बाद उठाया था। उन्होंने कहा कि बृज भूषण पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, लेकिन बृज भूषण पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

 

विनेश फोगाट ने सीधे तौर पर बृज भूषण का नाम लिए बगैर अपना विरोध जताया था। साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती से संन्यास के ऐलान के बाद और बजरंग पूनिया द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने के बाद उन्होंने भी अपने अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया था। इसी कड़ी में वह आज पीएम ऑफिस के बाहर अपने अवॉर्ड रखने जा रही थीं लेकिन उन्हें पुलिस ने कर्तव्य पथ पर रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ