Commonwealth Games 2022 की ओपनिंग सेरेमनी कहां देख पाएंगे? जानिए इस इवेंट से जुड़ी हर बड़ी बात...
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Commonwealth Games 2022: आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज होने जा रहा है। 28 जुलाई यानी आज बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ की ओपनिंग सेरेमनी होनी है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का ग्रुप भी शामिल होगा। भारतीय फैंस कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी देखने के लिए उत्साहित हैं।
दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पीवी सिंधु के साथ हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनाया गया है। वह ओपनिंग सेरेमनी में तिरंगा लहराते हुए नजर आएंगे।
इस खबर में हम आपके लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से जुड़ी हर बो बात बता रहे हैं, जो जानना जरूरी है। साथ ही ओपनिंग सेरेमनी कब, कहां और किस तरह देख पाएंगे? इसके बारे में नीचे पढ़िए।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी इंग्लैंड में बर्मिंघम शहर के एलेक्जेंडर स्टेडियम में होगी। आप भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे इसे लाइव देख सकते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल देखना होगा। इस चेनल पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 ब्रॉकास्ट किया जाएगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय दल में कुल 322 सदस्य हैं। इनमें 215 खिलाड़ी और 107 अधिकारी व सहायक कर्मचारी शामिल हैं। भारतीय मुक्केबाजी संघ (BFI) के उपाध्यक्ष राजेश भंडारी भारतीय टीम के दल प्रमुख बनाए गए हैं।
इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत से कुल 215 खिलाड़ी भाग लेंगे। जो 15 खेलों और चार पैरा खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम को मुक्केबाजी, बैडमिंटन और कुश्ती में ज्यादा पदक आने की उम्मीद है। हॉकी और महिला क्रिकेट में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन शुरू हो रहे हैं। ये प्रतियोगिता आठ अगस्त तक चलेगी। इस आयोजन में कुल 215 एथलीट 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेकर राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: