दीपक दुबे, नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया। आईओए के सीईओ कल्याण चौबे ने न्यायमूर्ति मित्तल कुमार को उनकी नियुक्ति के बारे में बताया और भूमिका के लिए उनकी स्वीकृति मांगी।

विज्ञापन

पत्र लिखकर मांगी स्वीकृति

चौबे ने पत्र में लिखा- IOA को WFI की कार्यकारी समिति के चुनाव कराने के लिए आगे कदम उठाना है और हम आपको WFI के चुनाव कराने के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त करके प्रसन्न हैं। आप चुनाव कराने में सहायता के लिए एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को नियुक्त करने पर विचार करेंगे। 4 जुलाई को बुलाई गई डब्ल्यूएफआई की एसजीएम में चुनाव कराने की आवश्यकता है और चुनाव के कार्यक्रम को उसी के अनुसार तैयार करने की आवश्यकता होगी। हम आपकी स्वीकृति की पुष्टि और 4 जुलाई को डब्ल्यूएफआई के चुनावों के सुचारू संचालन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन

27 अप्रैल को तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित की थी

सूत्रों ने कहा कि न्यायमूर्ति मित्तल कुमार स्वयं एसजीएम और चुनावों की तारीख पर फैसला कर सकते हैं। यह उन पर निर्भर करता है कि वह चार जुलाई को चुनाव कराएं या इसके कुछ दिन बाद। आईओए ने खेल मंत्रालय के निर्देश पर संघ के दैनिक कार्यों के संचालन के लिए 27 अप्रैल को तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित की थी। इसके साथ दो सदस्यों के नाम की घोषणा की थी। बता दें कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने पूर्व WFI चीफ बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ