WFI Controversy: भारतीय खेल मंत्रालय का IOA को निर्देश, कुश्ती संघ की देखरेख करने की कही बात

WFI Controversy: खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ को भारतीय कुश्ती संघ की देखरेख करने का निर्देश दिया है।

wfi-controversy sports ministry instructs IOA controlling WFI

Image Credit: Social Media

WFI Controversy: खेल मंत्रालय द्वारा आज यानी 24 दिसंबर को भारतीय कुश्ती महासंघ को बर्खास्त कर दिया। हाल ही में संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष बनाया गया था, जिसके दो दिन बाद ही खेल मंत्रालय ने उनको बड़ा झटका दे दिया और संजय सिंह सहित पूरी नई बॉडी को निलंबित कर दिया। अब खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ को भारतीय कुश्ती संघ की देखरेख करने का निर्देश दिया है। अब भारतीय ओलंपिक महासंघ इसको लेकर एक नई समिति का गठन करेगा।

विज्ञापन

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने से नाराज थे पहलवान

दो दिन पहले संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया था। जिसके बाद एक बार फिर से पहलवान निराश दिखाई दिए। भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष की घोषणा के बाद ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था।

विज्ञापन

साक्षी मलिक के बाद दूसरे ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया था। जिसके बाद सभी पहलवानों में फिर से गुस्सा देखने को मिला और खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ की थी कारवाई की मांग

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह शरण के खिलाफ पहलवानों ने 40 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था। पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण और रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। धरना-प्रदर्शन के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस सबूत न होने के चलते उन पर कोई कारवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन

पहली बार पहलवान 18 जनवरी 2023 को बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे थे। काफी दिनों तक चले इस धरने में उनको कोई सफलता हासिल नहीं हुई थी। लेकिन अब भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने के बाद पहलवानों का कहना है कि हमारी लड़ाई कोी सरकार से नहीं थी हमारी लड़ाई सिर्फ एक आदमी के खिलाफ थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ