दीप्ती शर्मा ने डाइव लगाकर 1 हाथ से पकड़ लिया हैरतंगेज कैच, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

one handed catch
Edited By Bhoopendra Rai

one handed catch
India Women vs Australia Woman: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में क्रिकेट इवेंट के भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। हालांकि फाइनल में उसे हार मिली। गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक खेल हुआ। इस मैच में टीम इंडिया को 9 रनों से हार झेलनी पड़ी और सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष करना पड़ा।
https://twitter.com/Honeybae44/status/1556330090845204480?s=20&t=DVvtEo-sSCsVVQ5UwyLVUQ
भारत भले ही फाइनल मैच में हार गया, लेकिन इस मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अलावा फील्डर्स ने भी अपना पूरा दमखम लगाया। मैच में दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने एक हाथ से ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका, जिसे देख फैन्स के साथ साथी क्रिकेटर भी दंग रह गए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में यह कैच लपका गया। स्पिनर स्नेह राणा के ओवर की दूसरी बॉल पर कप्तान बेथ मूनी ने डीप मिड-ऑन की ओर हवाई शॉट खेला था। इसे कैच करने के लिए स्पिनर दीप्ति ने पीछे की ओर दौड़ लगाई। पीछे की ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से बॉल कैच कर ली। इस गेंद तक मूनी 61 रन बनाकर खेल रही थीं, लेकिन शानदार कैच होने के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बोर्ड पर 160 लगाए थे। 161 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 43 बॉल पर 65 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इस तरह भारत गोल्ड मेडल जीतने से चूक गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: