Virat Kohli से हुई बड़ी गलती, बस खेल जाते ऐसा शॉट

Virat Kohli ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली पर कहीं ना कहीं जल्दी कर दी। एक गलती कोहली पर भारी पड़ रही है।

T20 World Cup 2024 Virat Kohli Can be Ruled Out Team India Selectors Report Claims

T20 World Cup 2024 Virat Kohli Can be Ruled Out Team India- report

Virat Kohli World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए अभी तक का समय कुछ खास नहीं रहा है, गिल और रोहित कमाल की पारी नहीं खेल सके। वहीं अय्यर एक बार फिर से निराश कर गए। हालांकि कोहली ने अर्धशतकीय पारी अपने बल्ले से निकाली लेकिन आज लंबा टीम के लिए नहीं खेल पाए। कोहली ने 63 गेंदों में 54 रन बनाए। अच्छे टच में ये महान बल्लेबाज नजर आ रहा था, पर कमिंस ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। कोहली शानदार तरीके से अपनी पारी को आगे लेकर जा रहे थे, पर एक गलती इस पारी पर भारी पड़ गई।

डिफेंसिव सोच पड़ी भारी

दरअसल गिल और रोहित के जाने के बाद कोहली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। फैंस को लग रहा था कि आखिरी बॉल तक विराट क्रीज पर रहेंगे। पर कोहली का बल्ला विकेट से जा लगा। दरअसल कोहली डिफेंसिव सोच के साथ आगे जा रहे थे, आगे की बॉल को पीछे जाने की कोशिश में कोहली का विकेट खो गया। पर फिर भी आउट होने से पहले कोहली ने टीम इंडिया की पारी को 30 ओवर तक संभाला। एक समय लग रहा था जब रोहित आउट हुए थे कि भारत की पारी फंस सकती है, वहां कोहली ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की।

ऑस्ट्रलिया ने फॉलो किया अपना प्लान

आपको बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लग रहा था कि कहीं ऑस्ट्रेलिया ने साल 2003 वाली भारत की गलती तो नहीं दोहरा दी है। पर कमिंस, मैक्सवेल ने दिखा दिया कि अगर प्लानिंग के साथ गेंदबाजी की जाए तो विश्व के शानदार बल्लेबाज भी मुश्किल में फंस सकते हैं। आगे की बात करें तो भारत को कम से कम 280 रन के स्कोर पर पहुंचना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ